पेड़ों का महत्व निबन्ध- Essay On Importance Of Trees in Hindi

In this article, we are providing Essay On Importance Of Trees in Hindi. पेड़ों का महत्व निबन्ध- पेड़ पौधों की आवश्यकता और उनके लाभ लाभ, घटती पेड़ो की संख्या के कारण, पेड़ो को कटाई से बचाने के उपाय।

पेड़ों का महत्व निबन्ध- Essay On Importance Of Trees in Hindi

भूमिका– पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मनुष्य को जीवित रहने के लिए शुद्ध ओक्सीजन की आवश्यकता है जो कि हमें पेड़ पौधों से ही मिलती है। पेड़ हमारे द्वारा छोड़े जानी वाली कार्बन डाई अक्साइड को लेते है और बदले में हमें ओक्सीजन देते है। पेड़ हमारे जीवनदाता है। यह तापमान को भी सही रखने में सहायक है। अगर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन भी नहीं होगा।

पेड़ पौधों की आवश्यकता और उनके लाभ–  पेड़ पौधे पशुओं और मनुष्य दोनों के लिए ही बहुत जरूरी है। बहुत सी प्राकृतिक
मुश्किलों से बचने के लिए पेड़ बहुत अनिवार्य है। पेड़ पौधों के अनेकों फायदे भी हैं-

1. पेड़ पौधे मनुष्य के साथ साथ पशुओं के भोजन का भी अहम हिस्सा है। अगर ये नहीं होंगे तो भोजन की जो कड़ी है वो डगमगा जाएगी और बहुत सी परजातियाँ लुप्त हो जाएंगी।
2. बहुत से पेड़ पौधे दवाईयों की तरह भी प्रयोग होते हैं जैसे कि तुलसी, नीम आदि। अगर पेड़ पौधों की संख्या ऐसे ही लगातार कम होती रही तो आने वाले समय में बहुत सी बिमारियों का इलाज भी संभव नहीं हो पाएगा।
3. पेड़ो से मिलने वाली लकड़ी फर्नीचर बनाने और घरों में इंधन की तरह प्रयोग की जाती है।
4. पेड़ बाढ़ आने पर काफी हद तक मिट्टी को बहने से भी रोकते है।
5. पेड़ उघोगों मेम कागज बनाने के भी काम आते हैं।

घटती पेड़ो की संख्या के कारण – मानव तरक्की की होड़ में इतना अंधा होता जा रहा है कि वो अपने पर्यायवरण को ही नुकसान पहुँचाता जा रहा है । वो भुलता जा रहा है कि तरक्की का असली मतलब है प्रगति करना लेकिन पर्यायवरण को बिना कोई हानि पहुँचाए। मानव की निम्नलिखित गतिविधियों की वजह से पेड़ो की संख्या कम हो रही है-

1.मानव ने अपने रहने के लिए घर बनाने के लिए वनों को काट दिया है।
2. मनुष्य ने प्रगति के नाम पर जंगलों को काटकर बहुत से उघोग बनाए हैं।
3.इंधन के नाम पर भी लोग अंधाधुंध पेड़ काटते हैं।
4.बाँध बनाने के लिए भी पेड़ो को काटा जाता है ।

पेड़ो को कटाई से बचाने के उपाय-

1. सरकार द्वारा पेड़ो की गिनती की जाती है और पेड़ काटने वालों को सजा दी जानी चाहिए।
2. पेड़ सरकार की अनुमति से ही काटने चाहिए और जितने पेड़ काटें उससे दोगुने लगाने चाहिए।
3. सरकार द्वारा बाँध बनाने के लिए वन काटने पर आंदोलन चलाए जाने चाहिए। इसका एक उदाहरण ” चिपको आंदोलन ” है जिसमे पेड़ो को कटने से बचाने के लिए लोग पेड़ो से चिपक गए थे।

निष्कर्ष– हमें अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए पेड़ पौधों को बचाके रखना होगा अन्यथा ओक्सीजन की मातरा इतनी कम हो जाएगी की जीवन संभव नहीं होगा ।अतः हम सबको मिलकर पेड़ लगाने चाहिए।

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay On Importance Of Trees in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Essay on Tree Plantation in Hindi- वृक्षारोपण पर निबंध

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *