Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi- समय का सदुपयोग पर निबंध

In this article, we are providing Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi | Essay on importance of time in Hindi समय का महत्व या समय का सदुपयोग पर निबंध in 200, 300, 500, 600, 800 words. Samay Ka Sadupyog Nibandh for Students and Children.

‘समय का सदुपयोग | Samay Ka Sadupyog’ ये हिंदी निबंध class 4,5,7,6,8,9,10,11, 12 के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi- समय का सदुपयोग पर निबंध

Samay Ka Sadupyog essay

समय का सदुपयोग पर निबंध ( 150 to 200 words )

समय, कोई भी व्यक्ति पैसों से समय को नहीं खरीद सकता और न ही बीते हुए समय को वापस पा सकता है।

आज का जो समय है उसमें हमें जीना चाहिए और आज के समय को हमें अपने सद्कार्यों में इस्तेमाल करना चाहिए।

साँसों का पता नहीं लेकिन समय का हिसाब जरूर होता है इसलिए समय को अपने उचित कार्यों में प्रयोग करना चाहिए नाकि इसे व्यर्थ करना चाहिए।

दुनिया में अलग पहचान पाने के लिए हमें अपने समय को भी अलग तरह से प्रयोग करना चाहिये।

जब हम आज अपने समय को जरूरी कामों में इस्तेमाल करते हैं तब ही हमें भविष्य में सफलता मिलती हैं।

समय हमेशा क्रिया के हिसाब से प्रतिक्रिया देता है, इसलिए हमें हमेशा अपनी क्रिया सही रखनी चाहिए।

स्वास्थ्य और धन दोनों को एक बार ख़ोकर दोबारा प्राप्त किया जा सकता है लेकिन समय को दोबारा प्राप्त नही किया जा सकता।

कोई व्यक्ति सफल होगा या असफल इस बात का अंदाजा उसके द्वारा खर्च किए जा रहे समय से लगाया जा सकता है।

जितना हो सके हमें कम समय में अधिक काम करना चाहिए क्योंकि तभी हम जल्दी सफल हो पाएंगे।

यदि आपको भविष्य में आराम चाहिए तो अपने आज के समय को उचित कार्यों में ही इस्तेमाल कीजिए।

 

Samay Ka Sadupyog Par Nibandh in Hindi – समय का सदुपयोग निबंध ( 300 words )

समय इस दुनिया में सबसे अमूल्य चीज़ है, समय के आगे दौलत भी हार जाती है। आप करोड़ों रुपए लगाकर भी समय के एक पल को भी नही खरीद सकते, इसलिए हमें हमारे हिस्से के समय को बड़ी ही सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि एक बार बीता समय कभी भी दोबारा वापस लौट कर नही आता।

कई कारण हैं जो हमारे समय को बर्बाद करने के जिम्मेदार होते हैं जैसे – आलस, अधिक निद्रा, बुरी आदतें आदि।

एक कहावत है – यदि तुम समय को बर्बाद करोगे तो समय तुम्हें बर्बाद कर देगी। इस दुनिया में समय ही सबसे ताकतवर चीज़ हैं क्योंकि जो इन्सान समय के साथ बदल जाता है वो जीत जाता है लिकिन वही कोई इन्सान समय के साथ नही बदलता वो पक्का हार जाता है और यही सत्य है, इसलिए हम सभी को समय का उपयोग अच्छे कार्यों में ही करना चाहिए।

समय बिना रुके निरन्तर चलता रहता है, यदि आप समय को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो समय आपको सफलता प्रदान करेगा लेकिन जो व्यक्ति अपने शुरुआती जीवन में समय को सही तरीके से इस्तेमाल नही करता है, बाद में उस व्यक्ति को इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में समय के सही उपयोग के लिए समय सारणी बनानी चाहिए, जिससे वो अपने समय को बर्बाद होने से बचा सके।

आपने कभी सोचा है कि हर व्यक्ति को उसके दैनिक कार्यों के लिए बराबर समय मिलता है, लेकिन उनमें से कुछ व्यक्ति ही सफलता प्राप्त क्यों करते हैं, क्योंकि हर किसी ने समय का सही उपयोग नहीं किया होता है।

समय में बहुत ताकत है, जब समय का उपयोग सद्कार्यों में किया जाता है, तब उसका परिणाम भी सुखद ही होता है। इसलिए समय का सदुपयोग बहुत ही जरूरी है।

 

जरूर पढ़े- Anushasan Ka Mahatva Essay

 

समय का सदुपयोग निबंध- Samay Ka Sadupyog Nibandh ( 400 words )

समय एक अमूल्य वस्तु है। भूली विद्या, गिरा हुआ स्वास्थ्य और नष्ट धन पुनः प्राप्त किये जा सकते हैं, किन्तु बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आ सकता। अतः व्यक्ति को चाहिए कि वह जीवन के एक-एक पल को महत्त्वपूर्ण मानकर उसका सदुपयोग करे।

जीवन की सफलता समय की उचित उपयोग करने में ही है। जो समय की गति को पहचान लेते हैं, आये हुए अवसर को हाथ से नहीं जाने देते, वे ही जीवन-संग्राम में सफलता प्राप्त करते हैं; किन्तु जो समय की गति को नहीं पहचानते, अवसर पर कार्य नहीं करते, वे बाद में पछताते ही रह जाते हैं।

कहावत है कि ‘बरसात का चूका किसान और डाल का चूका बन्दर कहीं का नहीं रहता’ ऐसे ही समय का सदुपयोग न कर सकने वाला व्यक्ति भी कहीं का नहीं रहता। जैसे मधु मक्खी शहद के छत्ते के नष्ट होने पर पछताती है, ऐसे ही अवसर का उचित उपयोग न कर सकने वाला भी बाद में पछताता ही रहता है।

आँधी और समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करते। ‘गया वक्त फिर आता नहीं’ इस उक्ति को ध्यान में रखते हुए उन्नति के अभिलाषी व्यक्ति को समय पर अपने काम में जुट जाना चाहिए। सारा समय गप्पें मारने में, आवारा घूमने में, दूसरों की निन्दा करने में या गन्दी पुस्तकें पढ़ने में या सोने समय नष्ट कर देने से जीवन ही नष्ट हो जाता है।

सफलता पाने के लिए आज का काम कभी कल पर नहीं छोड़ना चाहिए। कल तो कभी आता ही नहीं। जीवन में एक मिनट का भी बड़ा महत्त्व है। एक मिनट के विलम्ब से रेल या हवाई जहाज छूट जाता है एक-दो मिनट देर से उपचार होने पर रोगी मर जाता है। कुल पाँच मिनट का मूल्य न जानने के कारण आस्ट्रेलिया वाले नेपोलियन से पराजित हो गए। दूसरी ओर नेपोलियन के साथ ग्रुशी के केवल पाँच मिनट की देरी से युद्ध भूमि में पहुँचने के कारण नेपोलियन पराजित हो गया और वह कैद कर लिया गया।

जो छात्र वर्ष का सारा समय खेल-कूद, सिनेमा, सैर आदि में लगा देते हैं, वे बाद में असफल होकर रोते हैं, किन्तु जो वर्ष के आरम्भ से ही समय पर अध्ययन में लगे रहते हैं, वे सफलता को प्राप्त कर लेते हैं।

वास्तव में समय अमूल्य धन है। हमें सदा उसका सदुपयोग करना चाहिए।

 

समय का सदुपयोग निबंध- Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi ( 500 words )

प्रस्तावना- समय बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ये किसी के हिसाब से नहीं चलता बल्कि अपनी एक अलग रफ्तार में चलता रहता है, और न ही किसी के लिए रुकता है। लेकिन जब तक व्यक्ति समय का महत्व समझ पाता है, तब तक वो अपने हिस्से का सारा समय खर्च कर चुका होता है।

इस दुनिया में समय से अधिक मूल्यवान न ही पैसा है और न ही ताकत, क्योंकि जब समय आपका साथ नही देता तो बाकी चीजें भी किसी काम नही आतीं। जीवन जीने के लिए दुनिया में सभी को बराबर समय दिया गया है। लेकिन हर व्यक्ति इसका उचित प्रयोग नही कर पाता।

कोई इसे अच्छे काम में इस्तेमाल करता है तो कोई बुरे काम में, हर व्यक्ति का परिणाम बताता है कि उस व्यक्ति ने समय का प्रयोग किस तरीके से और कहां पर किया है।

समय के साथ हर चीज बढ़ती जाती है लेकिन समय कम होता जाता है, व्यक्ति अपने जीवन भर की पूरी कमाई बेंचकर भी बीते समय का एक पल भी नही खरीद सकता। क्योंकि जो समय एक बार चला गया वो लौटकर दोबारा कभी नही आता।

समय के संदर्भ में कवि स्व. कुंवर बेचैन जी की एक लाइन बड़ी फेमस है-

” संबारा वक़्त ने उसको, वो जिसने वक़्त को समझा

   नही तो वक़्त क्या है, वक़्त का मारा बताता है वो “

जो व्यक्ति अपने शुरुआती जीवन में समय का प्रयोग अपने गैरजरूरी कामों में करता है, बाद में उस व्यक्ति को उतना ही कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

हर व्यक्ति को जीवन में अपने समय को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एक समय-सारणी बनानी चाहिए, जहां उसे अपने प्रत्येक जरूरी कार्य को चिन्हित करना चाहिए और उस सारणी का अनुसरण भी करना चाहिए।

सफल लोग दुनिया में अलग काम नही करते, बस वो काम को अलग तरीके से करते हैं, वे लोग अपने समय के प्रत्येक हिस्से को जरूरी कामों में इस्तेमाल करते हैं। दुनिया मे असफ़लता का सबसे बड़ा कारण है समय पर सही कार्य न करना। आलस्य भी व्यक्ति को सफल नही होने देता। क्योंकि जब व्यक्ति के अंदर आलस्य होता है तब वो समय को महत्व नहीं समझ पाता।

एक पुरानी कहावत है-

” अब पछिताय का होत, जब चिड़िया चुंग गई खेत ”

अर्थात बीता हुआ समय कभी लौटकर वापस नहीं आता। समय में बहुत ताकत होती है वो किसी भिखारी को जाने कब अमीर बना दे और किसी अमीर को जाने कब भिखारी बना दे, कुछ कहा नहीं जा सकता।

समय मनुष्य के जीवन को कीमती बना देता है, जब हम समय को अपने सद्कार्यों में इस्तेमाल करते हैं, तो समय हमें उन्नति देता है लेकिन जब हम समय को व्यर्थ में बर्बाद करते हैं तब समय भी हमें बर्बाद कर देता है।

उपसंहार- समय के प्रवाह के साथ लगातार चलते रहने से व्यक्ति अक्सर सफलता प्राप्त कर लेता है, लेकिन जो व्यक्ति समय के साथ नहीं चलता, जो समय के हिसाब से अपना जरूरी काम नही करता वो बाद में बहुत पछताता है। इसलिए हर जरूरी काम को समय पर करें और जितना हो सके समय को सिर्फ अपने अच्छे कार्यों में ही इस्तेमाल करें।


दोस्तों इस लेख के ऊपर Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi (समय का सदुपयोग निबंध) आपके क्या विचार है और क्या आप भी कोई कुत्ते को पालते है? हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

# समय का सदुपयोग पर आसान निबंध

# Samay Ka Sadupyog Nibandh

Essay on Importance Of Time Management In Hindi

# Samay Ka Sadupyog in Hindi for class 9, 10

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *