मकर संक्रांति पर निबंध- Makar Sankranti Essay in Hindi

In this article, we are providing information about Makar Sankranti in Hindi- Makar Sankranti Essay in Hindi Language. ओणम पर निबंध- Essay Makar Sankranti Festival in Hindi

मकर संक्रांति पर निबंध- Makar Sankranti Essay in Hindi

भारत जैसे देश में जहाँ सभी त्योहार बड़ी खुशी के साथ मनाए जाते हैं वहाँ हर साल मकर सक्रांति का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह भारत के साथ साथ नेपाल में भी मनाया जाता है। यह हर साल 14 जनवरी को ही मनाया जाता है यह भारत के अलग अलग राज्य में अलग अलग नाम से जाना जाता है। मकर सक्रांति के बाद से वसंत का आगमन हो जाता है।

ज्योतिष के अनुसार सूर्य के विभिन्न राशियों में भ्रमण करने को सक्रांति कहते हैं और इस दिन सूर्य धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इसे मकर सक्रांति के नाम से जाना जाता है। यह त्योहार सूर्य देव से जुड़ा है इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और उन्हें जल अर्पित किया जाता है। मकर सक्रांति के दिन लोग और साधु संत तीर्थ स्थलों पर स्नान के लिए जाते हैं। इस दिन दान का विशेष महत्व हैं और उसका फल भी दोगुना मिलता है। लोग इस दिन रोटी, कंबल आदि दान देते हैं।

मकर सक्रांति फसल का भी त्योहार है। इस समय खेतों में सरसों की फसल लग चुकी होती है । मकर सक्रांति के दिन सभी बहुत खुश नजर आते हैं। लोग इस दिन घर के बाहर आग जला कर उसमें मुँगफली और रेवड़ी की आहुति देते हैं।
मकर सक्रांति पर तिल का बहुत महत्व होता है इसलिए लोग घर पर तिल और गुड़ के अलग अलग व्यंजन बनाते हैं। मुँगफली, रेवड़ी और मक्की खाई और दान दी जाती है। कहा जाता है इस दिन सूर्य को तांबे के बर्तन में पानी देने से सभी दोष दूर हो जाते हैं।

मकर सक्रांति को उतरायन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिण दिशा से उतर दिशा की ओर बढ़ने लग जाता है। इसी वजह से मकर सक्रांति से दिन छोटे और रातें लंबी होनी शुरू हो जाती है। मकर सक्रांति पर पतंग उडाने का भी बहुत महत्व है। स्कूलों में भी बच्चे पतंग उड़ा कर मकर सक्रांति के त्योहार को मनाते हैं। मकर सक्रांति के समय पर ठंड होती है इसलिए शरीर को गर्मी प्रदान करने के लिए तिल उड़द और गुड़ खाने का भी प्रचलन है।
मकर सक्रांति पर लोगों में हर्ष और उल्लास देखने को मिलता है। लोग बड़ो के पैर छुकर उनका आशीर्वाद प्रदान करते हैं। हम सबको पतंग सावधानी से उड़ानी चाहिए और खुशी के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए ।

#Short Essay on Makar Sankranti in Hindi

Essay on Diwali in Hindi- दिवाली पर निबंध

Essay on Holi in Hindi- होली पर निबंध

ओणम पर निबंध- Essay on Onam in Hindi

गणेश चतुर्थी पर निबंध- Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Makar Sankranti Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *