श्री शिव चालीसा- Shri Shiv Chalisa in Hindi & English

इस पोस्ट में हम श्री शिव चालीसा ( Shree Shiv Chalisa ) के लिरिक्स (चौपाई 1 – 40 ) हिंदी में शेयर कर रहे है। इसका जाप करके आदिक से आदिक लोग लाभ उठा सके। Providing Shri Shiv Chalisa Lyrics in Hindi and English. Benefit of Shiva Chalisa.

श्री शिव चालीसा- Shri Shiv Chalisa in Hindi & English

शिव चालीसा भगवान शिव के रंग रूप और महिमा की व्याख्या करने वाली लघु रचना है। इसमें चालीस चौपाईयाँ है जिसके कारण इसे चालीसा कहा जाता है। शिव चालीसा की रचना संत अयोद्धयादास के द्वारा की गई थी। भगवान शिव देवों के देव है जिस कारण उन्हें महादेव कहा जाता है।

शिव चालीसा का लाभ- Benefits of Shiv Chalisa in Hindi

शिव चालीसा ( Shiva Chalisa ) का नित्य पाठ भगवान शिव की कृपा दृष्टि प्राप्त करने में मदद करता है और अपने डर का सामना करने की हिम्मत देता है। शिव चालीसा पढ़ने से शक्ति और मन को शांति मिलती है। इसका अध्ययन करने से सारे पाप धुल जाते हैं, नकारात्मक विचारों का विनाश होता है और सकारात्मक विचारों के साथ जीवन यापन करने की प्रेरणा मिलती है। यह हमारे मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करता है और हमें तनाव मुक्त और खुशहाल बनाता है। शिव चालीसा का अध्ययन एकाग्रचित होकर कार्य करने में मदद करता है और व्यक्ति बेहतरीन प्रदर्शन कर पाता है।

श्री शिव चालीसा इन हिंदी

Shri Shiv Chalisa Lyrics in Hindi

॥दोहा॥

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥

॥चौपाई॥

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥

मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी। करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै। भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। येहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट ते मोहि आन उबारो॥

मात-पिता भ्राता सब होई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु मम संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदा हीं। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥

नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत है शम्भु सहाई॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र होन कर इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

॥दोहा॥

नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण॥

Shree Shiv Chalisa Lyrics in English PDF ( Text )

॥Doha॥

Jai Ganesh Girija Suvan, Mangal Mul Sujan।
Kahat Ayodhya Das, Tum Dev Abhaya Varadan॥

॥Chopai॥

Jai Girija Pati Dinadayala। sada Karat Santan Pratipala॥
Bhala Chandrama Sohat Nike। kanan Kundal Nagaphani Ke॥

Anga Gaur Shira Ganga Bahaye। mundamala Tan Chhara Lagaye॥
Vastra Khala Baghambar Sohae। chhavi Ko Dekha Naga Muni Mohain॥

Maina Matu Ki Havai Dulari। vama Anga Sohat Chhavi Nyari॥
Kara Trishul Sohat Chhavi Bhari। karat Sada Shatrun Chhayakari॥

Nandi Ganesh Sohain Tahan Kaise। sagar Madhya Kamal Hain Jaise॥
Kartik Shyam Aur Ganarauo। ya Chhavi Ko Kahi Jata Na Kauo॥

Devan Jabahi Jaya Pukara। tabahi Dukha Prabhu Apa Nivara॥
Kiya Upadrav Tarak Bhari। devan Sab Mili Tumahi Juhari॥

Turata Shadanana Apa Pathayau। lav nimesh Mahan Mari Girayau॥
Apa Jalandhara Asura Sanhara। suyash Tumhara Vidit Sansara॥

Tripurasur Sana Yudha Machayi। sabhi Kripakar Lina Bachayi॥
Kiya Tapahin Bhagiratha Bhari। purva Pratigya Tasu Purari॥

Danin Mahan Tum Sama Kou Nahin। sevak Astuti Karat Sadahin॥
Veda Nam Mahima Tab Gaye। akatha Anandi Bhed Nahin Payee॥

Pragate Udadhi Mantan Men Jvala। jarat Sura-Sur Bhaye Vihala॥
Kinha Daya Tahan Kari Sahaye। nilakantha Tab Nam Kahayee॥

Pujan Ramchandra Jab Kinha। jiti ke Lanka Vibhishan Dinhi॥
Sahas Kamal Men Ho Rahe Dhari। kinha Pariksha Tabahin Purari॥

Ek Kamal Prabhu Rakheu Joi। kushal-Nain Pujan Chaha Soi॥
Kathin Bhakti Dekhi Prabhu Shankar। bhaye Prasanna Diye-Ichchhit Var॥

Jai Jai Jai Anant Avinashi। karat Kripa Sabake Ghat Vasi॥
Dushta Sakal Nit Mohin Satavai। bhramat Rahe Mohin Chain Na Avai॥

Trahi-Trahi Main Nath Pukaro। yahi Avasar Mohi Ana Ubaro॥
Lai Trishul Shatrun Ko Maro। sankat Se Mohin Ana Ubaro॥

Mata Pita Bhrata Sab Hoi। sankat Men Puchhat Nahin Koi॥
Svami Ek Hai Asha Tumhari। ava Harahu Aba Sankat Bhari॥

Dhan Nirdhan Ko Deta Sadahin। jo Koi Janche So Phal Pahin॥
Astuti Kehi Vidhi Karai Tumhari। kshamahu Nath Aba Chuka Hamari॥

Shankar Ho Sankat Ke Nishan। vighna Vinashan Mangal Karan॥
Yogi Yati Muni Dhyan Lagavan। sharad Narad Shisha Navavain॥

Namo Namo Jai Namah Shivaya। sura Brahmadik Par Na Paya॥
Jo Yah Patha Karai Man Lai। tapar Hota Hai Shambhu Sahayee॥

Riniyan Jo Koi Ho Adhikari। patha Karai So Pavan Hari॥
Putra-hin Ichchha Kar Koi। nischaya Shiva Prasad Tehin Hoi॥

Pandit Trayodashi Ko Lavai। dhyan-Purvak Homa Karavai॥
Trayodashi Vrat Kare Hamesha। tan Nahin Take Rahe Kalesha॥

Dhupa Dipa Naivedya Charhavai। anta Vasa Shivapur Men Pavai॥
Kahai Ayodhya Asha Tumhari। jani Sakal Dukha Harahu Hamari॥

॥Doha॥

Nitya Nema kari Pratahi। patha karau Chalis॥
Tum Meri Man Kamana। purna Karahu Jagadish॥

Magasar chhathi hemant ritu, sanvat chausath jaan॥
Astuti chalisa shivahi, puran keen kalyaan॥

श्री शिव चालीसा- Shri Shiv Chalisa in Telugu, Marathi, Gujrati, Sanskrit, Malayalam and Tamil

– Use Google Translator

# Shiv Chalisa Mp3 # Download Shiv Chalisa PDF # Shiva Chalisha written

श्री हनुमान चालीसा- Shri Hanuman Chalisa

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Shri Shiv Chalisa पोस्ट को जरूर शेयर करे ताकि आदिक से आदिक लोग इसका लाभ ले सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *