भारतीय राष्ट्रिय गीत पर निबंध- Essay on National Song of India in Hindi

In this article, we are providing information about National Song of India Vande Mataram in Hindi- Short Essay on National Song of India in Hindi Language. भारत का राष्ट्रीय गीत पर निबंध, Bharat ka Rashtriya Geet par Nibandh.

भारतीय राष्ट्रिय गीत पर निबंध- Essay on National Song of India in Hindi

भूमिक- भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् है जिसके रचियता बंकिमचमद्र चट्टोपाध्याय जी थे। वंदे मातरम् को हर राष्ट्रीय मौके पर गाया जाता है और इसने ही स्वतंत्रता के समय लोगों में देशभक्ति और शक्ति का संचार किया था। स्वतंत्रता के बाद ही वंदे मातरम के दो छंदो को भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था। हमारे राष्ट्रीय चिन्ह पर भी वंदे मातरम् लिखा हुआ है। वंदे मातरम् भारत वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय गीत का इतिहास ( Vande Mataram History in Hindi ) वंदे मातरम् को सबसे पहले 7 नवंबर, 1875 में बंकिमचंद्र चट्रजी के द्वारा लिखा गया था जो कि 1882 में उनके उपन्यास आनंदमठ में प्रकाशित हुआ था। इसे सबसे पहले 1896 में कलकता की कांग्रेस की मीटींग में रविंद्रनाथ टैगोर जी के द्वारा गाया गया था। राष्ट्रीय गीत को बंगाली और संस्कृत दोनों भाषाओं में लिखा गया है। देशवासियों के लिए मातृभूमि का बहुत महत्व है और वंदे मातर्म का अर्थ है हे माता मैं आपकी वंदना करता हूँ। वंदे मातरम् की धुन यथानाथ भट्टाचार्य के द्वारा बनाई गई थी।

स्वतंत्रता में योगदान- वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता के समय लोगों को उनकी मातृभूमि के प्रति कर्तव्य बताया था और उन्हें देश को स्वतंत्र कराने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी थी। उस समय यदि अंग्रेजों द्वारा किसी को सजा दी जाती थी तो वह अंतिम समय में भी वंदे मातरम् ही कहता था।

निष्कर्ष- हमारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् हमारे देश की शान है जिसे सभी राष्ट्रीय अवसरों पर सभी लोगों के द्वारा बड़े ही सम्मान के साथ गाया जाता है। वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता क्रांति को बढ़ावा दिया है। वंदे मातरम् ज्यादातर स्वतंत्र और गणतंत्र दिवस पर ही सुनने को मिलती है। हमारा राष्ट्रीय गीत हमारे लिए बहुत ही प्रेरणादायक है और हमें हमारी मातृभूमि की वंदना और रक्षा करने की तरफ प्रेरित करता है़।

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध- Essay National Emblem of India in Hindi

Essay on National Flag in Hindi- राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

भारतीय संविधान पर निबंध- Essay on Indian Constitution in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on National Song of India in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *