Lava किस देश की कंपनी है?- Lava Kaha Ki Company Hai

अगर आप भी जानना चाहते है कि Lava किस देश की कंपनी है? Lava company belongs to which country ( Lava Kaha Ki Company Hai ), कौन लावा कंपनी का मालिक है, और कंपनी कितना कमा रही है? इसके लिए आपको हमारे इस article को आखिर तक पढना होगा।

Lava Kaha Ki Company Hai | Malik Kaun Hai | Company ki Puri Jankari

भारतीय मोबाइल कंपनियों की बात की जाए तो लावा का जिक्र पहले नंबर पर आता है,क्योंकि इतने कम समय में लावा ने International Market में  जो तरक्की की वो तारीफ के काबिल है।

भारत मेंं जो क्रांति Jio 4G Sim card आने के बाद हुई, उसमें एक हाथ lava का भी था क्योंकि lava पहले से ही 4G Testing पर काम कर रहा था जिसके बाद लावा को Market में आने के लिए ज्यादा समय नहीं लगा।

लावा कंपनी कब बनी – Lava Company कब बनी

जब भारत में दुनियाभर की कंपनियां अपना दम दिखा रहीं थी, उसी समय एक छोटे से सपने के साथ 2009 में शुरू हुआ lava का सफर, जिसने International Market में बहुत ही कम समय में मेहनत के साथ अपनी पहचान बना ली, आज भी दुनिया के जाने-माने brands में गिना जाता है भारत की lava company को।

लावा किस देश की कंपनी है – Lava Kis Desh Ki Company Hai

ज्यादातर Mobile Company विदेशों की हैं, इसका मतलब ये नही की भारत मेंं प्रतिभा नही है बल्कि ज्यादा पैसों की चाहत में कई भारतीय युवा विदेशों में अपनी मेंंहनत से बड़ी कंपनियों में अच्छे पद पर चले जाते हैं।

वहीं इस सोच को नकार के कुछ युवाओं नें वर्ष 2009 में साथ मिलकर भारत के शहर Noida में lava नाम की कंपनी की नींव रखी, जिसका मुख्यालय Noida में ही है बाकी इनके ब्रांच ऑफिस भारत सहित दुनिया के तमाम शहरों में भी हैं।

लावा कंपनी की जानकारी – Lava Company Ki Jankari

युवाओं के जोश और मेहनत ने कुछ ही समय मेंं एक छोटी कंपनी को एक ब्रांड बना दिया, जिसे भारत सहित दुनिया के कई देशों में प्यार दिया गया है।

एक मोबाइल survey कंपनी के अनुसार – 2009 से 2014 के दौरान lava ने भारत की    8 % mobile Market पर अपना कब्जा कर लिया था। जो किसी नई Mobile Company के लिए एक बड़ी बात थी और फिर Brand Test Report में  lava को भारत का 5वां सबसे भरोसेमंद brand बताया गया हैं।

Lava key-pad Mobile phone के बाद smartphone की कई सीरीज़ लेकर आए और सफलता पाई, लेकिन Features में अपनी धीमी रफ्तार के चलते lava company पिछड़ गई। पर कंपनी ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और 3 वर्षों के अंतराल के बाद 2021 में  lava अपनी Z Series लेकर भारत मेंं वापसी कर रहें हैं। जिसमें इस समय की मांग के आधार पर बेहतर features दिए गए हैं।

लावा कंपनी और क्या-क्या बनाती है- Lava ने अपनी शुरुआत Mobile phone से की थी जो काफी सफल हुए, जिसके बाद कंपनी ने Mobile phone Series, Smartphone, Sound system औऱ टेबलेट जैसे कई product बनाए जो उस समय के हिसाब से सफल रहे थे और धीरे-धीरे लावा कंपनी ने विदेशों में भी अपने मिनी ऑफिस खोले और कुछ ही समय मेंं International market में अपना नाम जोड़ दिया।

Lava company ने वर्ष 2015-16 मेंं $1.2 billion का turnover किया और वर्ष 2018 में इनका Revenue $ 760 Million रहा था।

लावा कंपनी का मालिक कौन है – lava Company ka Malik Kaun Hai

Lava Mobile Company की शुरुआत कुछ भारतीय युवाओं ने की थी जिनमें से Hari Om Rai प्रमुख हैं, जिनके अलावा Vishal Sehgal, Shailendra Nath Rai, Sunil Bhalla ने मिलकर lava Company की नींव रखी थी।

लावा कंपनी का इतिहास – lava Company History in Hindi

Lava Company ने Keypad Phone से शुरुआत की थी, और वर्ष 2012 में दुनिया की जानी-मानी Memory और Processor Company Intel के साथ मिलकर अपना पहला smartphone Xolo X900 लेकर आई।

जिसके बाद Lava Company Xolo की एक नई सीरीज लेकर आए जो काफी हद तक सफल हुई। जिसके बाद वर्ष 2014 मेंं Lava Company ने अपनी Iris Pro Series लॉन्च की, जो Operating system-kitkat से जुडी थी और जिसका पहला Smartphone रहा Iris pro 30।

जिसके बाद वर्ष 2017 में lava M14 नाम से 4G Smartphone लेकर आए लेकिन तब तक दुनिया की अनगिनत कम्पनी कम दामों में अपने 4G Phone लेकर International market में आ चुकीं थीं।

जिससे Lava को संभावित market नही मिल सका और दुनिया के तमाम देशों सहित भारत मेंं भी Lava को मात खानी पड़ी। जिसके बाद कुछ वर्षों तक lava Company ने अपने आपको को आने वाले दौर के लिए तैयार किया और अब 2021 में Lava Company लेकर आ रही है, अपने Z Series के Lava Smartphone जो कम दामों के साथ युवाओं की डिमांड को देखकर डिजाइन किए गए हैं।

Lava Z Series का अपना पहला Smartphone भी ला चुकी है। आशा है लावा की ये धमाकेदार वापसी अपना भरोसा फिर से बनाने में सफल होगी।

आशा करते है की इस Article को पढ़ कर आपको इन questions के answer जरूर मिल गए होंगे-

# Motorola company kaha ki hai?

# Motorola ka malik Koun Hai?

# Motorola kis desh ki company hai?

# Motorola company ki History?

जरूर पढ़े-

Nokia Company Ki Puri Jankari

Samsung Company Ki Puri Jankari

Oppo Company Ki Puri Jankari

Vivo Company Ki Puri Jankari

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *