Two Cats and A Monkey Story in Hindi | दो बिल्लियां और एक बंदर की कहानी

In this article, we are sharing a Moral story- Two Cats and A Monkey Story in Hindi- Do Billiyan aur Ek Bandar Ki Kahani with Moral for students and Kids.

Two Cats and A Monkey Story in Hindi

दो बिल्लियां और एक बंदर की कहानी

दो बिल्लियाँ थीं। एक का नाम किटी था और दूसरी का पूसी। दोनों सदा एक-दूसरे के साथ झगड़ा करती रहती थीं। एक दिन दोनों भोजन की खोज में मारी-मारी फिर रही थीं। वे एक मकान में खिड़की से घुस गईं। वहाँ उन्होंने मेज पर एक रोटी देखी। दोनों उस रोटी पर झपटीं। किटी उस रोटी को अपने मुँह में लेकर खिड़की से बाहर आ गई। पूसी भी रोटी पाने की इच्छा से उसके पीछे-पीछे बाहर आ गई। दोनों बाहर आकर म्याऊँ म्याऊँ करके झगड़ने लगीं।

दोनों बिल्लियों को झगड़ता देख एक बन्दर उनके समीप आया। रोटी को देखकर उसके मुँह में पानी भर आया। वह इन दोनों के झगड़े का लाभ उठाना चाहता था। जहाँ प्रेम है वहाँ एकता होती है, वहाँ शक्ति होती है। जहाँ झगड़ा होता है वहाँ हानि होती है। बन्दर ने दोनों बिल्लियों से झगड़े का कारण पूछा। दोनों बिल्लियाँ उस रोटी को अपनी बताती थीं। बन्दर बड़ा चालाक था। झगड़ा निपटाने का बहाना लेकर वह एक तराजू लेकर आया। उसने रोटी के दो असमान टुकड़े किए और उन्हें तराजू के दो पलड़ों में डाला। भारी टुकड़े वाला पलड़ा नीचे हो गया और हल्के टुकड़े वाला पलड़ा ऊपर हो गया। टुकड़ों को बराबर करने के लिए वह भारी टुकड़े में से कुछ काट खा गया। जब एक में वजन कम हुआ तो दूसरा पलड़ा भारी हो गया। फिर उसमें से तोड़ कर खाने लगा। इस प्रकार तोलते-तोलते वह दोनों टुकड़ों को चट कर गया और बेचारी बिल्लियाँ देखती रह गईं।

शिक्षा-प्रेम से सब समस्याएँ हल होती हैं।

 

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Two Cats and A Monkey Story in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे। कमेंट में भी लिख कर बतायें Hindi Two Cats and A Monkey story कैसी लगी। 

जरूर पढ़े-

शेर और चूहा हिंदी कहानी

दो मित्र और एक भालू की कहानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *