The Lion and Mouse Story in Hindi | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में

In this article, we are sharing a Moral story- The Lion and Mouse Story in Hindi- Sher aur Chuha Ki Kahani with Moral for students and Kids.

The Lion and Mouse Story in Hindi

शेर और चूहा हिंदी कहानी

एकं जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन वह गहरी नींद में सोया था। अचानक एक चूहा उसके शरीर पर उछल-कूद करने लगा। इस खलल से शेर की नींद टूट गई। चूहे की हरकत से वह बहुत क्रोधित हुआ। वह गुस्से में सोचने लगा- इस साधारण चूहे की यह हिम्मत।’ उसने चूहे को धीरे से पकड़ लिया। चूहा थर-थर काँपने लगा। वह शेर से अपने किये के लिए क्षमा माँगने लगा। चूहे ने कहा- आप मुझे छोड़ देंगे तो मैं एक दिन इस उपकार का बदला अवश्य चुकाऊँगा।

शेर को चूहे की बात पर हँसी आ गई और बोला- तुम जैसा दुर्बल जीव मेरी क्या सहायता करेगा। शेर की बात सुनकर चूहा चुप रहा। शेर को उस पर दया आ गई। उसने चूहे को छोड़ दिया। चूहा कूद कर भाग गया, जैसे कह रहा होजान बची लाखों पाए।

कुछ दिनों बाद एक दिन शेर एक शिकारी के जाल में फंस गया। शेर छुटकारा पाने के लिए छटपटाने लगा। वह जितना ही छटपटाता उतना ही और जाल फँसता जाता। अन्त में वह जोर-जोर से दहाड़ने लगा। शेर की दहाड़ चूहे के कान में पड़ी। वह सोचने लगा कि शेर अवश्य किसी संकट में फँस गया है। वह झटपट शेर के पास पहुँचा शेर की हालत देखकर वह बहुत दुःखी हुआ। चूहा बोला- ‘मित्र, घबड़ाओ नहीं। मैं आ गया हूँ।’ तुरंत जाल काटता हूँ।

शेर निरीह आँखों से चूहे को देखने लगा। चूहे ने झटपट जाल काट दिया। शेर जाल से मुक्त हो गया। उसने चूहे को प्रेमपूर्वक गले लगा लिया और बोला- संसार में किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए।

चूहे ने कहा- भाई, एक दिन आपने मुझे मुक्त किया था और आज मैंने आपको मुक्त किया।
चूहा अपने बिल में चला गया और शेर जंगल की ओर।
सच है- उपकार का बदला उपकार बहुत बड़ा धर्म है।

 

कहानी से सीख ( Lion and Mouse Story Moral in Hindi )

बाहरी स्वरुप देखकर किसी की योग्यता का आंकलन नहीं करना चाहिए।

उपकार कभी व्यर्थ नहीं जाता किसी न किसी रूप में उसका फ़ल अवश्य प्राप्त होता है।

 

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों The Lion and the Mouse Story in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे। कमेंट में भी लिख कर बतायें Hindi Lion and Mouse story कैसी लगी। 

जरूर पढ़े-

Essay on Lion in Hindi

10 lines about Lion in Hindi

जैसी करनी वैसी भरनी कहानी

1 thought on “The Lion and Mouse Story in Hindi | शेर और चूहे की कहानी हिंदी में”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *