The Hidden Treasure Story in Hindi | छुपा खजाना की कहानी

In this article, we are sharing a Moral story- The Hidden Treasure Story in Hindi- Chupa | Gada Khajana Ki Kahani with Moral for students and Kids.

The Hidden Treasure Story in Hindi

गड़ा | छुपा खजाना की कहानी

एक गाँव में एक किसान रहता था। उसके पाँच बेटे थे। वे आलसी थे। वे सदा आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। किसान सदा उनसे दुखी रहता था। उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। वह सदा बिस्तरे पर पड़ा खाँसता रहता था। बेटे उसकी जरा भी परवाह नहीं करते थे।

एक दिन किसान की हालत बड़ी खराब हो गई। वह अंतिम साँसें गिनने लगा। उसके बेटे उसके निकट खड़े सब देख रहे थे। किसान ने अपने बेटों से कहा, ‘मेरे बच्चो, मेरा धन मेरे खेत में छुपा है। उसे निकाल कर सुख से जीना।’ यह कह कर किसान स्वर्ग सिधार गया।

पिता का अन्तिम संस्कार करने के बाद पुत्रों को रात को चैन से नींद नहीं आई। उन लोभी पुत्रों ने पिता द्वारा छिपाए धन को प्राप्त करने के लिए अपने खेतों को खोदा। परन्तु उन्हें कहीं भी धन प्राप्त न हुआ। खोदी हुई जमीन में उन्होंने अनाज बोया। खूब फसल हुई। अनाज को बेचकर उन्हें बहुत धन प्राप्त हुआ। तब वे खेतों में छुपे धन का अर्थ समझ गए। वे उस धन से सुख से जीवन व्यतीत करने लगे। उन्होंने लड़ना झगड़ना बन्द कर दिया। वे मिल कर परिश्रम करने लगे और सुख से जीने लगे।

शिक्षा-परिश्रम सफलता की कुंजी है।

 

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों The Hidden Treasure Story in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे। कमेंट में भी लिख कर बतायें Hindi The Hidden Treasure story कैसी लगी। 

जरूर पढ़े-

शेर और चूहा हिंदी कहानी

दो मित्र और एक भालू की कहानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *