The Fox And The Crane Story In Hindi | लोमड़ी और सारस की कहानी हिंदी में

In this article, we are sharing a Moral story- The Fox And The Crane Story in Hindi- Saras aur Lomdi Ki Kahani with Moral for students and Kids.

The Fox And The Crane Story In Hindi

लोमड़ी और सारस की कहानी हिंदी में

सारस और लोमड़ी की मित्रता थी। लोमड़ी बड़ी चालाक थी। दोनों मित्र तालाब के किनारे बैठकर बातें किया करते थे।

एक दिन लोमड़ी ने सारस को अपने यहाँ भोजन पर बुलाया। सारस ने दावत का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार कर लिया। लोमड़ी ने सारस के लिए खिचड़ी तैयार की। जब सारस लोमड़ी के यहाँ आया तो लोमड़ी ने एक बड़े थाल में उसे खिचड़ी परोसी। लंबी चोंच के कारण सारस खिचड़ी का आनन्द न ले सका। लोमड़ी बड़ी चालाक थी। वह जल्दी ही खिचड़ी चट कर गई। सारस बेचारा भूखा ही घर लौट आया।

दूसरे दिन सारस ने लोमड़ी को खाने पर निमंत्रित किया। लोमड़ी ने भी दावत का निमंत्रण खुशी से स्वीकार कर लिया। सारस ने लोमड़ी के लिए खीर तैयार की। खीर का नाम सुनते ही लोमड़ी के मुँह में पानी भर आया। सारस ने लोमड़ी को मजा चखाने के लिए तंग मुँह वाले बरतन में उसे खीर परोसी। लोमड़ी का मुँह उस बरतन के मुँह तक न पहुँच सका। लंबी चोंच के कारण सारस मजे से खीर खाता रहा और थोड़ी ही देर में सारी खीर खा गया। बेचारी लोमड़ी जीभ निकालकर देखती रह गई। खीर की सुगन्ध ने उसे व्याकुल कर दिया। उसे यह ज्ञात हो गया था कि सारस ने उससे बदला लिया है। वह मन मसोस कर रह गई और बिना कुछ खाए लौट गई।

शिक्षा-जैसे को तैसा।

 

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों The Fox And The Crane Story in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे। कमेंट में भी लिख कर बतायें Hindi Fox And Crane story कैसी लगी। 

जरूर पढ़े-

शेर और चूहा हिंदी कहानी

जैसी करनी वैसी भरनी कहानी

दो मित्र और एक भालू की कहानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *