In this article, we are providing information about Patriotism in Hindi- Short Essay on Patriotism in Hindi Language. देश भक्ति पर निबंध, Desh Bhakti Essay in Hindi.
देश भक्ति पर निबंध- Essay on Patriotism in Hindi
हर व्यक्ति को अपने देश से बहुत प्यार होता है वह अपने देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार होता है। जिस देश में हमारा जन्म होता है हम उससे बहुत प्यार करते हैं और वहीं प्यार हमारी भक्ति बन जाता है। देशभक्ति के अंतर्गत व्यक्ति देश और देश से जुड़ी हर चीज का सम्मान करता है। वह वहाँ की भाषा, संस्कृति और लोगों से बहुत प्यार करता है। हमारे देश में बहुत से देश भक्त हुए है जिन्होंने देश के लिए अपना तन मन और धन सब कुछ त्याग दिया था। किसी भी देश के लोगों की देशभक्ति की भावना ही उस देश की समृद्धि होती है और उसके विकास में सहायक होती है। देशभक्ति की भावना हर व्यक्ति में होती है जो उसे देश के हित के लिए कार्य करने को प्रेरित करती है। सिर्फ सीमा पर तैनात सैनिक ही देश भक्त नहीं होते बल्कि किसी भी तरीके से देश की सेवा करने वाला व्यक्ति देश भक्त कहलाता है। हर व्यक्ति अपने तरीके से देश की सेवा करता है किसान अन्न उगाकर सहायता करता है तो डॉक्टर हमें बिमार होने से बचाकर और सैनिक देश की रक्षा करकर। देशभक्ति सभी देशों का गहना है और यह सभी देशों के लोगों में पाई जाती है।
देश भक्ति हमें अपने देश का सम्मान करना सिखाती है लेकिन किसी दुसरे देश की निंदा करना नहीं सिखाती है। यह हमें दुसरे देशों का इतिहास पढ़कर निर्णय लेना सिखाता है। एक सच्चा देशभक्त हर संभव देश की सहायता करता है। वह हमें मानवता सिखाता है और किसी से भेदभाव करना नहीं सिखाता है। कुछ लोग देशभक्ति के नाम पर दुसरे देशों की निंदा करते है जो कि गलत है। हमें ऐसी झूठी देशभक्ति से बचना चाहिए। एक सच्चा देशभक्त देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर देता है और वह कर्मठ होता है। देशभक्ति सबसे बड़ा कर्तव्य है जिसपर हम सबको गर्व है।
लोक कल्याण ही सच्ची देशभक्ति है। देशभक्ति से ओत प्रोत लोगों ने इतिहास रच दिया और बलिदान दे दिया। देशभक्ति के वशीभूत होकर ही हम देश कल्याण के लिए कार्य करते हैं। हमें चाहिए कि हम भी अपने देश से प्यार करे और देशभक्ति का परिचय दें। बिना किसी स्वार्थ के देश के लिए कार्य करना ही देशभक्ति है। पर्यायवरण से प्यार भी देशभक्ति का ही हिस्सा है। हम सब को अपने अपने तरीके से देश की सेवा करनी चाहिए और सच्चे देशभक्त बनना चाहिए।
#Essay on Desh Bhakti in Hindi.
Essay on Bhagat Singh in Hindi- शहीद भगत सिंह पर निबंध
मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi
Essay on National Flag in Hindi- राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध
ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Patriotism in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे।
Sir/mam you can give more information about देशभत्तृ