मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi

In this article, we are providing Essay on India in Hindi Language. मेरा देश भारत पर निबंध- My Country Essay in Hindi/India essay in Hindi.

मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi

भारत एक लोकतांत्रिक देश है जिसकी संस्कृति, युवा शक्ति और नारी शक्ति को पूरा विश्व सलाम करता है। भारत को सोने कि चिड़िया भी कहा जाता था। भारत प्रगतिशील देशों में से एक है। भारत देश एक ऐसा देश है जिसमें कौशल की कोई कमी नही हैं। यहाँ पर बहुत सारी भाषाएँ बोली जाती और इसकी राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। देश का नाम भारत राजा भरत के नाम से पड़ा था। अंग्रेजो ने इसका नाम इंडिया रखा है। इसको हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाना जाता है।

भारत को वीरों का देश भी कहा जाता है यहाँ पर भगत सिंह, महाराणा प्रताप जैसे बहुत से वीर हुए है। भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी और इसका सविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था। भारत पुरे विश्व मे जनसंख्या के आधार पर दुसरे स्थान पर आता है और क्षेत्रफल के आधार पर सांतवे स्थान पर आता है। भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है,राष्ट्रीय पशु बाघ है और राष्ट्रीय फूल कमल का फूल है। भारत के राष्ट्रीय झंडे में तीन रंग है सबसे उपर केसरी है जो कि शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है, बीच में सफेद जो कि शांति का प्रतीक है और नीचे हरा जो कि हरियाली का प्रतीक है। झंडे के बीच में सफेद पट्टी पर अशोक चक्र बना होता है जिसमें 24 तिलियाँ होती है जो कि सभी समुदायों को दर्शाती है। भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन गन मन ‘है जो कि रविंदर नाथ टैगोर ने लिखा था और राष्ट्रीय गीत ‘ वंदे मातरम ‘ है जो कि बंकीम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखा गया था। भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा है और राष्ट्रीय खेल हॉकी है। भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है। भारत की करंसी रूपया है। भारत में कुल 29 राज्य है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर चार शेर बने हुए है। भारत की राजधानी दिल्ली है।

भारत संस्कृति का खजाना है। यहाँ अनेकों धर्मों के लोग रहते है सबकी अपनी अलग परंपरा और अपने रिति रिवाज है। यहाँ पर सभी त्योहारों को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ कि 65 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या कृषि कार्यो में लगे हुए है। भारत की सेना व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। भारत का युवा सबसे कोशल है। भारत में पशुओं और पक्षीयों की बहुत सी प्रजातियाँ पाई जाती है। बहुत से घरेलू नुस्खों से लाभकारी दवाईयाँ बनाई जाती है।
भारत में गरीबी, बेरोजगारी, बाल श्रम, भ्रष्टाचार, कन्या भ्रुण हत्या जैसी बहुत सी गंभीर समस्या भी है। यहाँ पर सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है और उसने लोगों की समस्या निवारण हेतु बहुत से कार्य किए है। भारत आज के युग में तकनीकी ग्यान में भी तरक्की कर रहा है। यहाँ के डॉक्टरों की माँग विदेशों में भी है। भारतीय महिलाएँ भी किसी से कम नही है वो सभी को बराबरी की टक्कर दे रही है।

भारत ने आजादी के बाद से बहुत से प्रगति कर ली है अगर यहाँ के लोगों को सही मार्ग दर्शन और अवसर दिया जाए तो भारत विश्व की महाशक्ति बन सकता है। भारत का सबसे बड़ा नारा ‘जय हिंद ‘ का है।

#Mera Desh Essay in Hindi

#Hindi Essay on Bharat

Essay on National Flag in Hindi- राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

राष्ट्रभाषा पर निबंध- Essay on National Language in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on India in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *