In this article, we are providing मृदा संरक्षण पर निबंध- Mrida Sanrakshan Par Nibandh Essay in Hindi मृदा संरक्षण पर निबंध हिंदी | Essay on Soil conservation in Hindi
मृदा संरक्षण पर निबंध- Mrida Sanrakshan Par Nibandh
Essay on Soil conservation in Hindi
मृदा संरक्षण पर निबंध– मृदा बहुत ही अहम प्राकृतिक संसाधन है जिसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। मृदा का निर्माण बहुत ही धीमी गति से होता है। मृदा सरंक्षण से अभिप्राय मिट्टी अप्रदन या मिट्टी को जल के साथ बहने से रोकना है। मृदा हम सभी के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी जीवों का भरण पोषण करती है और यदि ऐसे ही मृदा अप्रदन होता रहा तो न ही हमारे पास रहने के लिए घर होगे न ही अनाज उगाने के लिए खेत होगे और सभी जीवों का जीवन संकट में आ जाऐगा।
मृदा सरंक्षण पर्यायवरण और सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत ही आवश्यक है और विभिन्न विधियों से मृदा को सरंक्षित किया जा सकता है। वनोन्मुलन यानि कि वनों की कटाई से मृदा अप्रदन होता है और मिट्टी पानी के साथ बह जाती है। यदि हम वनों की कटाई करना बंद कर दे तो मृदा को सरंक्षित किया जा सकता है। पेड़ पौधे मिट्टी की पकड़ को मजबूत बनाते है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर भी मृदा अप्रदन को रोका जा सकता है। बाढ़ के समय भी मृदा अप्रदन होता है क्योंकि बाढ़ का पानी तेज वेग के साथ मिट्टी को भी बहा कर ले जाता है इसलिए नदियों के उपर बाँध बनाकर और वर्षा के समय पानी के निकास की उचित व्यवस्था करके भी मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है।
मृदा अपरदन का एक कारण अत्यधिक चराई भी है। अत्यधिक चराई के कारण पहाड़ो की मिट्टी ढीली पढ़ जाती है और पानी के साथ बह जाती है इसलिए मृदा अपरदन को रोकने के लिए एक ही स्थान पर बार बार पशुओं को चराई के लिए नहीं ले जाना चाहिए। पहाड़ों में सीढ़ीदार खेत बनाकर भी मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। उथल पुथल मिट्टी वाले स्थानों को समतल करके भी मृदा को सरंक्षित किया जा सकता है। मौसम के अनुसार बार बार एक ही खेत में फसल उगाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है जिससे मिट्टी सरंक्षित रहती है।
मृदा अप्रदन से बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न होती है और इसके परिणाम बहुत ही विनाशकारी होते हैं। हमें चाहिए कि हम मृदा सरंक्षण की तरफ कदम बढ़ाए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए क्योंकि पेड़ वर्षा लाने में सहायक होते हैं और मृदा के निर्माण को गति प्रदान करते हैं। संसाधन हमारे प्रयोग के लिए है इसलिए इनको सरंक्षित रखना भी हमारा ही कर्तव्य है।
Essay on Plastic Pollution in Hindi
Essay on Soil Pollution in Hindi
10 Lines on Pollution in Hindi
दोस्तों इस लेख के ऊपर Mrida Sanrakshan Par Nibandh Essay in Hindi (मृदा संरक्षण पर निबंध) आपके क्या विचार है, हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।