विविधता में एकता निबंध- Unity in Diversity Essay in Hindi Language

In this article, we are providing information about Unity in Diversity in Hindi Language. Unity in Diversity Essay in Hindi Language- विविधता में एकता निबंध, Short Anekta Mein Ekta Essay in Hindi for class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, 11, 12 students.

विविधता में एकता निबंध- Unity in Diversity Essay in Hindi Language

विविधता में एकता से अभिप्राय बहुत सी असमानताओं में भी एकता की मौजुदगी ये है। भारत अत्यधिक जनसंख्या वाला देश है और विविधता में एकता का सबसे बेहतरीन उदाहरण भी है। भारत में विभिन्न धर्मों, जातियों, परंपराओं और संस्कृतियों वाले लोग एक साथ मिल जुलकर रहते हैं और एक दुसरे के धर्म और रहन सहन का पूर्ण सम्मान करते हैं। यहाँ पर हिंदुओं का पर्व दिवाली, मुस्लिमों की ईद, सिक्खों का गुरपूर्व और ईसाई धर्म का पर्व क्रिसमस एक साथ मिलकर बड़ी धुमधाम से मनाओ जाते हैं। यहाँ पर लगभग 1650 भाषाएँ और बोलियाँ बोली जाती है। इतनी विविधताएँ होने के बावजूद भी सभी लोग एक जमीन पर मिल जुलकर रहते हैं और इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं।

भारत में हर कदम की दुरी पर लोगों के रहन सहन और बोली में विभिन्नता है लेकिन फिर भी सभी एक दुसरे के साथ जुड़े हुए है। भारत एक धर्म निर्पेक्ष देश है। इसकी विविधता में एकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। देशभक्ति, देश प्रेम, अध्यातमिकता, ईश्वर में विश्वास और इंसानियत ने सभी लोगों को एक साथ जोड़ कर रखा हुआ है।

विविधता में एकता प्रत्येक राष्ट्र के लिए लाभकारी है। इससे लोगों में मिल जुलकर कार्य करने और किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलाने की क्षमता बढ़ती है। धर्म जाति आदि के नाम पर दंगो के खतरे कम हो जाते हैं। किसी भी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुँचती है। राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है और राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। यह हमें विभिन्न फसलें प्रदान करता है जिससे कि हमें कृषि प्रदान बनाता है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। यह किसी भी राष्ट्र की संस्कृति को संपन्न बनाने में मदद करता है और पर्यटन और रोजगार के नए नए अवसरों से लोगों को अवगत कराता है।

भारत की विविधता में एकता ही लोगों को भारत में पर्यटन के लिए आकर्षित करती है और भारत को महान देश बनने में मदद करती है। हालांकि कभी कभी इसी विविधता में एकता के कारण कई सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न हो जाती है। इसलिए भारत के नागरिक होने के कारण यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इसकी एकता को बनाए रखे और विविधता के कारण कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। विविधता में एकता ही देश की असली खुबसूरती है। यह वर्तमान की खुशहाली और भविष्य की प्रगति का प्रतीक है।

# अनेकता में एकता पर निबंध # Essay on Unity in Diversity in Hindi

Anekta Mein Ekta Essay in Hindi

Essay on National Flag in Hindi- राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

राष्ट्रभाषा पर निबंध- Essay on National Language in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Unity in Diversity Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *