Essay on Save Animals in Hindi- जीव जन्तु संरक्षण पर निबंध

In this article, we are providing information about Save Animals in Hindi- Short Essay on Save Animals in Hindi Language. जीव जन्तु संरक्षण पर निबंध, Save Animals Essay in Hindi.

Essay on Save Animals in Hindi- जीव जन्तु संरक्षण पर निबंध

पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ पर जीवन संभव है और यहाँ पर मनुष्य और पशु दोनों ही रहते है। जीवन को अच्छे तरीके से चलानो के लिए दोनों को एक दुसरे का सहयोग जरूरी है। पशुओं के पास मनुष्य की तरह जुबान नहीं होती लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मनुष्य उनका लाभ उठाए और उन्हें हानि पहुँचाए। इस धरती पर जानवरों का भी पूरा हक है और उन्हें अपनी जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है। अगर पृथ्वी से एक भी प्रजाति को हम खत्म कर देते हैं तो उससे या तो दुसरी प्रजाति भी लुप्त हो जाती है या फिर कोई एक प्रजाति इतनी बढ़ जाती है कि अन्य प्रजातियों के लिए खतरा बन जाती है। पशु भी हमारी ही तरह समाज का एक हिस्सा है और हमें उन्हें हानि नहीं पहुँचानी चाहिए।

हमें पशुओं के बारे में सोचना चाहिए और उनका सरंक्षण करना चाहिए। बच्चों में और लोगों में पशु सरंक्षण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। पशुओं की प्रजाति लुप्त होने का सबसे बड़ा कारण जंगलो की कटाई और इंसान के द्वारा उनका शिकार करना है। हमें किसी भी पशु के जीलन के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए और न हीं उनके आवास स्थान को उनसे छिनना चाहिए।

पशुओं के लुप्त होने से हम बहुत सी औषधि से वंचित रह जाऐंगे साथ ही भोजन की चैन में भी खराबी आऐगी। हमें जानवरों को बचाना है और धरती पर जीवन को संतुलित रखना है। हमें जानवरों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और जंगलों तो भी नहीं काटना चाहिए। हमें प्रदुषण भी नहीं फैलाना चाहिए क्योंकि उससे जानवरों को बहुत तकलीफ होतू है और खुले में फेंके हुए कचरे को खाकर बहुत से जानवर मर जाते हैं।

जंगल में पशु सरंक्षण के लिए टीम बनानी चाहिए जो कि शिकार पर प्रतिबंध लगाए और साथ ही जंगलों की कटाई को भी रोके। हम मनुष्यों को भी पशुओं के प्रति अपने दायित्व को समझना चाहिए और घायल हुए पशुओं की सहायता करनी चाहिए। हमें ग्लोबल वार्मिंग को कम कर पशुओं को उनके अनुकुल वातावरण देना होगा जिससे कि वो अच्छे ये अपनी जीवन व्यतीत कर सके। हमें जानवरों के शरीरों से बनी चीजों का बहिष्कार करना चाहिए ताकि जानवरों के शिकार को रोका जा सकें। हमें लुप्त हो रही प्रजातियों के लिए मैडिकल साईंस की मदद लेनी चाहिए जिससे कि उनको बचाया जा सके। वन्य जीवोम वाले जंगलों को सरंक्षित करना चाहिए और सुरक्षाकर्मी तैनात करने चाहिए जो कि उस जंगल और वहाँ के वन्य जीवों की सुरक्षा करें।

Save Tiger Essay in Hindi

Essay on Sparrow in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Save Animals in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *