बाघ बचाओ पर निबंध- Save Tiger Essay in Hindi

In this article, we are providing information about Save Tiger in Hindi- Short Save Tiger Essay in Hindi Language. बाघ बचाओ पर निबंध- Bagh Bachao Abhiyan in Hindi.

बाघ बचाओ पर निबंध- Save Tiger Essay in Hindi

बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है और यह हमारे देश की शान है। धीरे धीरे समय के साथ भारत में बाघों की संख्या कम होती जा रही है और बिल्ली की यह प्रजाति लुप्त होती जा रही है। यह सब उनके रहने के वातावरण में छेड़छाड़ के कारण हुआ है। अगर हम यूहीं उनके रहने के आवास से छेड़छाड़ करते रहेंगे तो बाघ ऐसे ही लुप्त होतें रहेगे और हम अपने राष्ट्रीय पशु को खो देंगे। हमें बाघों को सुरक्षित कर उनके जीवन को सरंक्षित करने की आवश्यकता है। बाघों की संख्या में गिरावट का सबसे बड़ा कारण उनका बहुत से गिरोह द्वारा शिकार किया जाना है। लोग उनका शिकार करके उनकी वेशकीमती खाल को बेचते हैं जो कि बहुपयोगी है। बाघों को बचाने के लिए हमें जंगल नहीं काटने चाहिए क्योंकि यदि उन्हें रहने के लिए अनुकुल वातावरण नहीं मिलेगा तो वह मर जाऐंगे। सरकार ने इसके लिए बहुत से प्रयास किए हैं जिसके अंदर उनके लिए कृत्रिम वातावरण बनाए गए है जिससे कि वो अच्छे से जीवित रह सकते है।

सरकार के द्वारा इनके शिकार पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और इनकी खाल की बिक्री को अवैध बताया गया है। इसके लिए 1973 में भी टाईगर प्रोजेक्ट शुरू किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य बाघों को सरंक्षित करना था। बाघों को सरंक्षित करने के लिए 12 से भी ज्यादा सैन्चुरी बनाई जा चुकी है जिसमें उन्हें उनके अनुकुल वातावरण दिया जाता है और किसी को भी वहाँ प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती है।

बाघ एक माँसाहारी जीव है जो कि छोटे जीवों को खाकर अपना पेट भरता है और वहीं छोटे जीव घास आदि खाते हैं लेकिन वनों के सुकड़ते दायरे के कारण छोटे जीवों को उनका भोजन नहीं मिल पाता और उनका अस्तित्व धीरे धीरे समाप्त होता जाता है जिससे कि बाघ को भोजन नहीं मिलता और वह मर जाता है। बाघ पालतु जानवर नहीं जिस वजह से इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति नहीं है बल्कि पूरे मानव समुदाय की है। धरती पर जीवन मनुष्यों और पशुओं के आपसी सहयोग से ही संभव है। अगर हम युहीं पशु को हानि पहुणचाते रहेंगे तो अप्रत्यक्ष रूप से हमें भी हानि ही होगी। हमें चाहिए कि हम लोगों को बाघ का शिकार न करने के प्रति जागरूक करे और बाघ के सरंक्षण के लिए जंगल में एक टीम बनानी चाहिए जो जंगलो की कटाई को रोके और शिकारियों पर भी नियंत्रण रखें।

#Bagh Bachao par nibandh

बाघ पर निबंध- Essay on Tiger in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Save Tiger Essay in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *