पीढ़ी अंतराल पर निबंध- Essay on Generation Gap in Hindi

In this article, we are providing information about Generation Gap in Hindi- Short Essay on Generation Gap in Hindi Language. ( जनरेशन गैप ) पीढ़ी अंतराल पर निबंध

पीढ़ी अंतराल पर निबंध- Essay on Generation Gap in Hindi

पीढ़ी अंतराल का अर्थ है दो पीढ़ीयों के बीच का अंतर। अलग अलग समय पर जन्में लोगों की विचारधारा में बहुत बड़ा अंतर है जो कभी कभी दो पीढियों में मतभेद और संघर्ष का कारण बन जाता है। समय के साथ लोगों के विचार बदलते रहते है और उनमें मतभेद बढ़ते रहते हैं। जिन लोगों का जन्म हमसे दस साल पहले हुए था उनका रहन सहन हमसे बहुत भिन्न होता है। दो पीढ़िया एक दुसरे से सामाजिक और नैतिक माहौल में अलग होती है।

पीढ़ियो के बीच में बहुत से अंतर होते है सबसे पहला रूढ़िवादी सोच का। जो लोग पुराने समय के होते है वह पुराने ख्यालों को होते हैं और परंपरावादी होते है और समाज से बंधे होते है जबकि नई पीढ़ी खुले विचारों की होती है वह समाज की परवाह किए बिना अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती है। पहनावे और खान पान में भी बहुत फर्क होता है एक को बाहर का कम पसंद होता है तो दुसरी पीढ़ी सिर्फ बाहर का ही खाती है और दोनों अलग अलग तरह के कपड़े पहनती है। नई पीढ़ी तकनीक और विग्यान का प्रयोग करती है जबकि पुरानी पीढ़ी अपने दिमाग का प्रयोग करती है।

हर दो पीढ़ी में फर्क होता है चाहे वो हम और हमारे माता पिता हो या फिर हमारे माता पिता और दादा दादी हो। दो पीढियों की भाषा में भी अंतर होता है और साथ ही हर पीढ़ी के साथ महिलाओं को पहले से ज्यादा स्वतंत्रता मिली है। पीढ़ी दर पीढ़ी पारिवारिक प्रणाली में भी बहुत अंतर आया है। पहले लोग संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते थे पर अब उनका मानना है कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है।

पीढ़ी अंतराल के कारण ही अक्सर सबके अपने माता पिता से वाद विवाद होते रहते हैं और यह पीढ़ियों का अंतर हमारे रिश्तों पर प्रभाव डालता है। हमारे माता पिता अपने समय की सोच रखते हैं और समय के साथ अपनी सोच नहीं बदलना चाहते हैं और साथ ही हम भी उनकी बातों को समझ नहीं पाते कि वो हमारे भले के लिए ही कह रहे है। रिश्तों को प्यार से निभाने के लिए हमें पीढ़ी के इस अंतर को खत्म करना होगा और सोच समझ का एक सामंज्सय बिठाना होगा। लोगों को समय के साथ खुद को बदलना होगा जिससे कि वो बच्चों की बातों को आसानी से समझ सके और बच्चों को भी बड़ी पीढ़ी को अपनी बात समझानी चाहिए और उनकी बात भी समझनी चाहिए क्योंकि समय के साथ संस्कार नहीं बदलते हैं। हम सबको मिलकर इस पीढ़ी अंतराल को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।

#Generation Gap Essay in Hindi

मेरा परिवार पर निबंध- My Family Essay in Hindi

माँ पर निबंध- Essay on Mother in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Generation Gap in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *