In this article, we are providing information about Water is Life in Hindi. जल ही जीवन है पर निबंध- Water is Life Essay in Hindi Language, Jal Hi Jeevan Hai Par Nibandh for Class 1,2,3,4,5,6,7,8,9,10,11,12 Students.
जल ही जीवन है पर निबंध- Water is Life Essay in Hindi
जल हमें प्रकृति के द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण संसाधन है लेकिन अन्य संसाधनो की तरह यह भी सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है। वैसे तो हमारे पृथ्वी का 70 प्रतिशत हिस्सा जल है लेकिन मनुष्य के पीने लायक जल केवल 1 प्रतिशत ही है बाकि का जल नदियों, तालाबों और पहाड़ो में बर्फ के रूप में जमा हुआ है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है क्योंकि जल के अभाव में व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है इसलिए जल ही जीवन है और यह केवल सीमित मात्रा में मौजूद है और यदि हम उसका भी दुरूपयोग करते रहेंगे तो एक समय ऐसा आऐगा जब हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं होगा।
Read Also– जल ही जीवन है पर 10 लाइनें निबंध
जल का महत्व ( Importance of Water )- जल मनुष्य के लिए बहुपयोगी है। जल का प्रयोग पीने, खाना बनाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने, साफ सफाई आदि के कार्यों के लिए किया जाता है। पानी का प्रयोग खेतों की सिंचाई के लिए भी किया जाता है। जल केवल मानव जाति के लिए ही आवश्यक नहीं है बल्कि पशु पक्षियों और वनस्पतियों का जीवन भी जल पर ही निर्भर करता है। जल के बिना मनुष्य कोई भी कार्य नहीं कर सकता है।
जल का दुरूपयोग और उसके दुष्परिणाम– मनुष्य निरंतर अपनी कल क्रियाओं से जल को दुषित करता जा रहा है जिससे कि जल प्रदुषित हो जाता है और दुषित जल के प्रयोग से हैजा और कलोरा जैसी बिमारियाँ उत्पन्न होती है। जल को यूहीं बहता हुआ छोड़ने से जल की कमी हो जाती है जिससे कि भूमि बंजर होती जा रही है और पेड़ पौधों का सही पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। जल के अनावश्यक प्रयोग के कारण भूमिगत जल का स्तर गिरता ही जा रहा है। यदि इस तरह पानी का दुरूपयोग होता रहा तो इसका परिणाम बहुत ही विनाशकारी होगा।
जल सरंक्षण– जल ही जीवन है इसलिए इसका सरंक्षण और इसकी सुरक्षा बहुत ही आवश्यक है। वर्षा के जल को घर की छत पर टैंक बनाकर उसमें सरंक्षित किया जा सकता है जिसको कपड़े धोने और साफ सफाई के कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सकता है। हम नलों को बहता हुआ न छोड़कर और टूटे हुए पानी के पाइपों दी मरम्मत करवाकर भी पानी को सरंक्षित कर सकते हैं।
निष्कर्ष- कहा जाता है कि जल है तो कल है और यह बिल्कुल सच है क्योंकि जल के बिना जीवन संभव ही नहीं है। इसलिए जल का सरंक्षण एक वैश्विक मुद्दा है और हम सबको मिलकर जल को स्वच्छ और सरंक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए।
# water is our life in hindi # hindi essay on water is life
Save Water Essay in Hindi – जल संरक्षण पर निबंध
ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Water is life Essay in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे।