महिला सशक्तिकरण पर भाषण- Speech on Women Empowerment in Hindi

In this article, we are providing information about Women Empowerment in Hindi. Speech on Women Empowerment in Hindi- महिला सशक्तिकरण पर भाषण, Nari Sashaktikaran Speech in Hindi

महिला सशक्तिकरण पर भाषण- Speech on Women Empowerment in Hindi

माननीय अतिथि गण, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, समस्त अध्यापक गण एवं मेरे प्यारे सहपाठियों को नमस्कार। मेरा नाम प्रवीन है और मैं कक्षा नौंवी का छात्र हूँ। आज मैं आप सबके सामने महिला सशक्तिकरण के उपर भाषण देना चाहता हूँ।

महिलाएँ हर घर की, समाज की, देश की और विश्व की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाओं को प्राचीन काल से ही बहुत सी यातनाओं का सामना करना पड़ा है और वर्तमान में भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण एक ऐसी क्षमता है जो महिलाओं को उनके जीवन से जुड़े निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

भारत एक पुरूष प्रधान देश है जहाँ पर सभी निर्णय पुरुषों के द्वारा ही किए जाते है लेकिन महिला सशक्तिकरण ने महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जिससे कि वह अपने अधिकारों से वंचित न रहे और अपने निर्णय स्वयं ले सके। भारतीय नारी शक्ति का लोहा तो वैसे भी पूरी दुनिया मानती है। महिलाओं को एकजुट होकर आगे आना चाहिए और अपने उपर हो रहे अत्याचारों को रोकना चाहिए। महिलाओं और पुरूषों के बीच के लैंगिक भेदभाव को मिटाकर उन्हें समान समझना चाहिए। दोनों को ही समान अधिकार दिए जाने चाहिए। समाज में दोनों की समा भागीदारी राष्ट्र को विकास को लिए हितकारी है।

महिलाएँ और पुरूष दोनों अलग अलग दृष्टिकोण रखते है इसलिए किसी भी विषय पर दोनों का दृष्टिकोण जानना बहुत जरूरी है। महिला सशक्तिकरण के अनुसार महिलाओं के निर्णय लेने की शक्ति से राष्ट्र का विकास होगा और साथ ही आर्थिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में महिलाओं का नेतृत्व करना बहुत ही अच्छी बात है। महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहला कदम है लैंगिक समानता। महिलाओं को पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। महिलाएँ हमारे देश की आधी शक्ति है और जिस दिन यह आधी शक्ति पुरूषों की आधी शक्ति से मिल जाऐगी तो देश प्रगति करेगा।

महिलाएँ आज के समय में किसी भी छेत्र में पुरूषों से कम नहीं है। पुरूषों को भी अपनी अवधारणा को बदलना चाहिए कि महिलाएँ केवल घरेलू कार्यों के लिए नहीं है अपितु उनको निर्णय लेने का हक देने से हम उज्जवल भविष्य को प्राप्त कर सकते है। पुरुषों को महिलाओं को पूर्ण सम्मान देना चाहिए और उनके विकास की राह में आने वाली बाधाओं को रोकना चाहिए। पुरूषों को महिलाओं के विकास में सहायता करनी चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हमें सभी कार्यालयों आदि में भी न्याय संगत माहौल बनाना चाहिए जिससे की महिलाओं को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सके।

महिलाओं की प्रगति के लिए सरकार ने बहुत से कानुन भी बनाए है। हमें अपने घरों में और समाज में ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि महिलाएँ हर बात कहने में सहज महसुस करे और अपना दृष्टिकोण व्यक्त कर सके। महिलाओं का सशक्तिकरण देश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सार्थक है। हम सबको भी अपनी महिला सहपाठियों का सहयोग करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में बढ़ावा देना चाहिए।
धन्यवाद।

# Women Empowerment Speech in Hindi # Mahila Sashaktikaran Speech in Hindi

Essay on Women Education in Hindi- नारी शिक्षा पर निबंध

भारतीय समाज में नारी का स्थान पर निबंध- Essay on Women in Indian society in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Speech on Women Empowerment in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *