Health is Wealth Essay in Hindi- स्वास्थ्य ही धन है निबंध

In this article, we are providing information about Health is Wealth in Hindi- Short Health is Wealth Essay in Hindi Language. स्वास्थ्य ही धन है निबंध, Swasthya Hi Dhan Hai Par Nibandh.

Health is Wealth Essay in Hindi- स्वास्थ्य ही धन है निबंध

Health is Wealth Essay in Hindi

( Essay-1 ) Short Health is Wealth Essay in Hindi ( 150 words )

स्वास्थ्य को मनुष्य की अन्यतम संपत्ति कहा गया है। न तो भरे हुए बोरे की तरह मोटा हो जाना अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है और न सींक जैसी दुर्बलता ही स्वास्थ्य का उदाहरण है। अपने शरीर और मन को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने का सामर्थ्य ही स्वास्थ्य है । स्वस्थ व्यक्ति अपने-आपको ही नहीं, औरों को भी लाभ पहुँचा सकता है। बिना किसी कृत्रिम प्रसाधन के जो सौंदर्य चेहरे पर खिलता है, वही स्वास्थ्य का प्रमाण है। अगर हम संसार के सुखों का वास्तविक उपभोग करना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें अपने स्वास्थ्यरूपी धन की रक्षा करनी होगी। स्वास्थ्य को किसी मूल्य पर खरीदा नहीं जा सकता। इसीलिए स्वास्थ्य की महिमा सभी कालों और सभी देशों मेंगाई गई है। स्वस्थ होना मनुष्य का सबसे महत्त्वपूर्ण वैशिष्ट्य है, क्योंकि स्वस्थ मानव को सृष्टि का सर्वोत्तम श्रृंगार कहा गया है। स्वास्थ्यरूपी धन जिसके पास है, उसके लिए यह पृथ्वी स्वर्ग है, अन्यथा नरक से भी बदतर ।

 

( Essay-2 ) Health is Wealth Essay in Hindi ( 300 words )

हर व्यक्ति अपने पूरे जीवन स्वास्थय को अच्छा चाहता है ताकि वह हर कार्य कर सके और उसे किसी भी कार्य के लिए दुसरों पर निर्भर न रहना पड़े। जीवन में स्वास्थय ही सबसे बड़ा धन होता है जो कि हमेशा हमारे साथ रहता है और हर मुश्किल में हमारी सहायता करता है। कहा भी जाता है कि अगर व्यक्ति ने पैसा खोया तो कुछ भी नहूं खोया लेकिन यदि उसने स्वास्थय खो दिया तो सब कुछ ही खो दिया क्योंकि फिर व्यक्ति कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले या फ्र कितने भी पैसे क्यों न खर्च ले उसे पहले जैसा स्वास्थय नहीं मिल सकता है लेकिन यदि किसी भी व्यक्ति के पास अच्छा स्वास्थय है तो वह धन आसानी से कमा सकता है इसलिए धन ही हमारा सर्वोप्रिय धन है।

अच्छे स्वास्थय की इच्छा हर कोई रखता है पर कोई भी उसकी तरफ ध्यान नहीं देता है। आज के व्यस्त दिनचर्या में लोगों के पास अपने स्वास्थय के लिए समय ही नहीं है वह उसका ख्याल नहीं रखता है और सिर्फ पैसे के पीछे दौड़ता है और भूल जाता है कि उसका असली धन तो उसका स्वास्थय ही है। जब कहीं भी कोई भी धन काम नहीं आता है तो तब स्वाय्थय ही साथ निभाता है क्योंकि अच्छे स्वास्थय में सभी मुश्किलों से लड़ने की क्षमता है। मनुष्य को अपने स्वास्थय को ध्यान रखना चाहिए। उसे सुबह के समय व्यायाम करना चाहिए और शरीर को शुद्ध हवा देनी चाहिए। हमें संतुलित आहार लेना चाहिए और बाहर के जंक फूड से बचना चाहिए और नींद भी पूरी लेनी चाहिए जिससे कि शरीर को आराम मिले। अगर हमारे स्वास्थय अच्छा है तो हम मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे और खुश रहेंगे।

अच्छा स्वास्थय होने पर हमें कार्य करने की शक्ति मिलती है तो यह हमारी सफलता की भी पूँजी हैं। स्वास्थय हमारे लिए बहुत कीमती है तो इसे संभाल के रखिए। अपने वयस्त जीवन में से थोड़ा सा समय अपने स्वास्थय की देख रेख के लिए भी निकाले। हम सबको बच्चों को भी अच्छे स्वास्थय के लिए प्रेरित करना चाहिए और उन्हें समझाना चाहिए कि यह हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा नहीं होता है वह जिंदगी को बहुत से रसों से वंचित रह जाता है। हम सबको स्वास्थय का महत्व समझना चाहिए और इसको स्वस्थ रखना चाहिए।

स्वस्थ होगा तन, प्रसन्न रहेगी मन।

 

( Essay-3 ) Essay on  Health is Wealth in Hindi ( 500 words )

शारीरिक सौष्ठव, स्वास्थ्य का महत्त्व

शारीरिक क्षमता यानी स्वास्थ्य का बड़ा महत्त्व है। स्वस्थ मनुष्य में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अच्छे स्वास्थ्य और मजबूत शरीर के बिना जीवन अर्थहीन होता है। तुम धनवान हो सकते हो, आराम की सम्पूर्ण सुख-सुविधाएँ हो सकती हैं, लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के अभाव में सब बेकार व निरर्थक हैं। बीमार और कमजोर व्यक्ति किसी भी चीज का आनन्द नहीं ले सकता। स्वास्थ्य के बिना धन-सम्पत्ति की कोई महत्ता नहीं। सबसे असली चीज होती है- आनन्द। अगर आप किसी चीज का आनन्द नहीं उठा सकते तो वह तुम्हारे लिए बेकार है। एक स्वस्थ मनुष्य शान्त मस्तिष्क वाला, सफलता प्राप्त करने वाला एवं समृद्धि तथा धन-धान्य से पूर्ण होता है।

स्वास्थ्य के बिना सुख-शांति असम्भव

‘स्वास्थ्य ही धन है’- यह बहुत पुरानी कहावत है। दूसरी एक और कहावत है- ‘स्वास्थ्य धन से बढ़कर है’। एक स्वस्थ मनुष्य हमेशा प्रसन्न रहता है, चाहे वह कितना ही गरीब हो। धन-सम्पत्ति तथा सुख-सुविधाएँ मनुष्य को प्रसन्न नहीं रख सकतीं। प्रसन्नता स्वस्थ शरीर का स्वाभाविक गुण है। स्वास्थ्य हमेशा और हर जगह काम आता है। स्वस्थ मनुष्य में साहस, सक्रियता तथा कुछ नया करने की जिज्ञासा बहुत तीव्र होती है। वह जीवन में सफलताएँ अर्जित करता जाता है। स्वस्थ मनुष्य अन्य सब मनुष्यों से कुछ अलग सोचता है। वह हर जगह सम्मान प्राप्त करता है। लोग उसे अपना मित्र बनाना चाहते हैं।

अपने को स्वस्थ रखना हमारा कर्तव्य

हमारा यह परम दायित्व है कि हम अपने आपको स्वस्थ रखें। यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि हम स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। किसी देश का महान् बनना उस देश के स्वस्थ नागरिकों पर ही निर्भर करता है। बीमार और दुर्बल मनुष्यों, नागरिकों का राष्ट्र भी दुर्बल ही होता है। कमजोर राष्ट्र अच्छे खिलाड़ी, सिपाही, पुलिस, प्रशासन या अच्छे कायकर्ता नहीं दे सकता। अच्छा चरित्र ही उत्तम स्वास्थ्य का आधार होता है। एक कमजोर और शक्तिहीन मनुष्य भ्रष्टाचार का मुकाबला नहीं कर सकता, विरोध नहीं कर सकता तथा समाज-विरोधी तत्त्वों से भी नहीं लड़ सकता। हमें बहादुर, मजबूत तथा स्वस्थ लोगों की आवश्यकता होती है, जो राष्ट्र की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रख सकें। ऐसे बहादुर स्वस्थ नागरिकों पर ही हमारी बाह्य तथा अन्तः सुरक्षा-व्यवस्था निर्भर करती है।

खेल-कूदों आदि में शारीरिक कसरत महत्त्वपूर्ण होती है। स्कूल, कॉलेज तथा विश्वविद्यालय में युवाओं को शारीरिक स्वास्थ्य तथा फिटनेस पर काफी धन खर्च किया जाता है।

मानसिक तथा शारीरिक स्वस्थता साथ-साथ चलती हैं। प्रत्येक स्त्री-पुरुष का यह कर्तव्य है कि वह अपने आपको फिट रखे। इसके लिए प्रतिदिन कसरत तथा अन्य व्यायाम करने चाहिए। बचपन से ही खेल-कूदों में हिस्सा लेना चाहिए। प्रातः तथा सायं को टहलना बहुत स्वास्थ्यकर होता है। तब हवा स्वच्छ तथा मौसम सुहावना और शान्त होता है।

स्वास्थ्य और खेल-कूद

उत्तम स्वास्थ्य व्यक्ति के लिए सच्चा वरदान है। स्वास्थ्य गरीब-अमीर सभी के लिए आवश्यक है। हमारे देश के नायक और हमारे प्रेरणा-स्रोत महापुरुषों ने स्वास्थ्य पर विशेष बल दिया है। हमें भोजन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सन्तुलित तथा पौष्टिक भोजन करना चाहिए, क्योंकि भोजन ही शरीर का ईंधन है।

 

#Hindi essay on health is wealth # Essay on Health is Wealth in Hindi

Essay on Junk Food in Hindi

Essay on Importance of Exercise in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Health is Wealth Essay in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *