Essay on Forest in Hindi- जंगल / वनों का महत्व पर निबंध

In this article, we are providing information about Forest in Hindi- Short Essay on Forest in Hindi Language. जंगल / वनों का महत्व पर निबंध, Importance of Forest in Hindi & uses of forest in Hindi.

Essay on Forest in Hindi- जंगल / वनों का महत्व पर निबंध

वन हमारी पृथ्वी का ही एक हिस्सा है जो कि सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है। वन बहुत सी वनस्पति और जानवरों का घर है जिसमें विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे पाए जाते है भूमि के किसी भी बड़े क्षेत्र पर पेड़ पौधों का उगना और जानवरों का होना वन कहलाता है। वन बहुत से प्रकार के होते हैं जैसे कि सदाबाहर वन जहाँ पर पेड़ हमेशा पतों से ढकै रहते हैं और पर्णपाती वन वो वन है जिसमें पेड़ो के पते हमेशा गिरते रहते हैं। वन हमारे जीवन की मूलभूत ईकाई इसके बिना मनुष्य और जानवर दोनों ही जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

वनों का महत्व (Importance of Forest in Hindi)-

वन के बिना हमारा जीवन खतरे में आ जाऐगा। यह हमें फल,फूल आदि प्रदान करते हैं और इनसे बहुत से लाभ हैं-

1. वायु को शुद्ध- वृक्ष हमारी वायु को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और हमें श्वास के लिए शुद्ध वायु देकर हमें जीवन देते हैं।
2. जलवायु नियंत्रण- वन जलवायु को नियंत्रित रखते हैं जिसके की समय पर बारिश होती है और समय पर ही हर रितु आती है।
3. आजीविका का साधन- वृक्ष हमें लकड़ी, ईंधन आदि प्रदान करते हैं जिससे कि लोग अपनी आजीविका चला सकते हैं।
4. औषधीय वृक्ष- वनों में बहुत से ऐसे वृक्ष पाए जाते हैं जो कि औषधीय गुणों से भरपूर है और हमारे स्वास्थय को रखने में बहुत सहायक है।
5. पशु और पक्षियों का घर- वनों में विभिन्न तरह के पशु पक्षी रहते हैं तो वन उनका घर हैं और उन्हें रहने के लिए अनुकुल वातावरण प्रदान करते हैं।

आज के युग में मनुष्य अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए वनों को काटता जा रहा है। घरों और उद्योगों को बनाने के लिए और लकड़ी से बनी वस्तुओं की माँग में बढ़ौतरी के कारण निरंतर वनों को काटा जा रहा है। मनुष्य यह भूलता जा रहा है कि वन उसके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है और उसे उसकी जरूरत है। वह अपने लाभ के लिए वन्य जीवों से उनका घर छिनता जा रहा है जिससे कि वन्य प्रजाति लुप्त होती जा रही है और साथ ही बाढ़ आदि की संभावना भी बढ़ती जा रही हैं।

हम सबको वनों को काटने की बजाय ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए और वनों को सुरक्षित करके वातावरण को सुरक्षित करना चाहिए। हमें वनों को सुरक्षित करने के लिए टीम बनानी चाहिए जो कि वनों को काटने पर निगरानी रखें।

#Vano Ka Mahatva Essay Hindi

वन महोत्सव पर निबंध- Essay on Van Mahotsav in Hindi

पेड़ों का महत्व निबन्ध- Essay On Importance Of Trees in Hindi

Essay on Tree Plantation in Hindi- वृक्षारोपण पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Forest in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *