बाढ़ पर निबंध- Essay on Flood in Hindi

In this article, we are providing information about Flood in Hindi- Short Essay on Flood in Hindi Language. बाढ़ पर निबंध- What is flood in hindi.

बाढ़ पर निबंध- Essay on Flood in Hindi

बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जो कि किसी भी क्षेत्र में पानी के अधिक प्रवाह की वजह से आती है। बाढ़ बबुत ही विनाशकारी है जब भी यह आती है तो जान माल दोनों का नुकसान करके जाती है और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों को फिर से पहला जैसा होने में सालों लग जाते हैं। बाढ़ आने के बहुत से कारण है जिनमें से वर्षा का अत्यधिक मात्रा में होना और खराब दल निकासी व्यवस्था मुख्य है। इसके साथ ही बाँध का टुटना, सुनामी आदि भी बाढ़ का कारण है। बाढ़ दो प्रकार की होती है एक वह जो आचानक से आती है और दुसरी वह जो धीरे धीरे बनती है। अचानक बाढ़ ज्यादा वर्षा के कारण आती है और धीरे धीरे एक स्थान पर जल एकत्रित होने के कारण। बाढ़ में पानी एकत्रित होने के कारण उसमें मच्छर पनपते हैं और बिमारियाँ फैलती है। बाढ़ की वजह से बहुत से नुकसान होते है लोग अपने घर अपना सामान खो बैठते है। बाढ़ के समय करंट लगने की संभावना अधिक होती है इसलिए बिजली में भी कटौती की जाती है। खाद्य वस्तुओं की कमी होने के कारण उनके दाम बड़ा दिए जाते हैं।

हालांकि बाढ़ का पहले से पता नहीं लगाया जा सकता पर फिर भी हमें वर्षा के समय में सावधानी बरतनी चाहिए। हमें नदियों नालों आदि की सफाई करनी चाहिए और बाढ़ की चेतावनी को भी सुनना चाहिए। हमे घरों को जमीन के स्तर से ऊँचा बनाना चाहिए ताकि बाढ़ के समय में पानी घरों में न घुसे। हमें वर्षा के पानी को संचय करना चाहिए जिससे कि पानी की बचत भी और बाढ़ की समस्या भी न उत्पन्न हमे छतों पर वर्षा के पानी को एकत्रित कर लेना चाहिए। हमें बाढ़ के समय अपने साथ प्राथमिक चिक्त्सा, पानी की बोतल और एक टॉर्च रखनी चाहिए।

हमें बाढ़ ग्रस्त लोगों की सहायता करनी चाहिए उन तक खाने पीने का सामान पहुँचाना चाहिए और उन्हें उस विपत्ति से निकालना चाहिए। बाढ़ की वजह से बसे बसे गाँव और शहर तबाह जाते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव नदी और महासागरों के किनारे रहने वाले लोगों को पड़ता है। लोगों की सजगता से ही इसे रोका जा सकता है। गलेशियर्स की पिघलती हुई बर्फ भी बाढ़ का कारण है जो कि मनुष्य के द्वारा प्रदुषण से बढ़ रही है। हम प्रदुषण को नियंत्रित करके बाढ़ पर संयम पा सकते हैं। हमें लोगों में बाढ़ से बचने के उपायों के प्रति जागरूकता लानी चाहिए।

Essay on Earthquake in Hindi- भूकंप पर निबंध

सूखा या अकाल पर निबंध- Essay on Drought in Hindi

Essay on Tsunami in Hindi- सुनामी पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Flood in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *