भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध- Essay on National Symbols of India in Hindi

In this article, we are providing information about National Symbols of India in Hindi- Short Essay on National Symbols of India in Hindi Language. भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध, Bharat ke Rashtriya Chinh par Nibandh.

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध- Essay on National Symbols of India in Hindi

राष्ट्रीय चिन्ह हर राष्ट्र की पहचान होते हैं और हर राष्ट्र के अपने कुछ राष्ट्रीय चिन्ह होते हैं। भारत के भी अपने बहुत सारे राष्ट्रीय चिन्ह है जैसे राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत इत्यादि।

1. राष्ट्रीय ध्वज- भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है जिसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का है। इसे 22 जुलाई, 1947 को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में चुना गया था। इसमें तीन समानांतर पट्टियाँ है। सबसे उपर केसरी रंग की पट्टी है जो कि बहादुरी का प्रतीक है। बीच की पट्टी में सफेद रंग है जो शांति और सत्य का प्रतीक है। नीचे हरे रंग की पट्टी है जो कि हरियाली का प्रतीक है। श्वेत पट्टी के बीचोंबीच नीले रंग का अशोक चक्र बना हुआ है जिसमें 24 तीलियाँ है जो कि समय को दर्शाता है। राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

2. राष्ट्रीय गान- भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन है जिसे 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय ध्वज का दर्जा मिला था। राष्ट्रीय गान के रचियता रविंद्रनाथ टैगोर थे।

3. राष्ट्रीय गीत- वंदे मातरम् को 24 जनवरी, 1950 को भारत के राष्ट्रीय गीत को रूप में अपनाया गया था और इसके रचियता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय है।

4. राष्ट्रीय प्रतीक- भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ के अशोक में गोलाकृति में चार शेर हैं जो एक दुसरे की तरफ पीठ किए हुए हैं। इसके नीचे एक घोड़ा, एक बैल एक शेर और एक हाथी भी बने हुए हैं और बीच में अशोक चक्र है। राष्ट्रीय चिन्ह के नीचे सत्यमेव जयते भी लिखा हुआ है। भारत का राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध

5. राष्ट्रीय फूल- भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है जो कि कीचड़ में खिलने के बाद भी बहुक खुबसूरत दिखता है। कमल के फूल पर निबंध

6. राष्ट्रीय फल- फलों का राजा आम भारत का राष्ट्रीय फल है। आम पर निबंध

7. राष्ट्रीय पशु- बाघ को भारत के राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया है जिसकी घोषणा 1973 में की गई थी। बाघ पर निबंध

8. राष्ट्रीय पक्षी- मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी कहा जाता है जो कि बहुत ही सुंदर नृत्य करता है। इसे 1963 में राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया गया था। राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध

9. राष्ट्रीय नदी- भारत की पवित्र नदी गंगा ही इसकी राष्ट्रीय नदी है।

10. राष्ट्रीय पेड़- बरगद के पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है और यह पेड़ बहुत ही विशालकाय होता है और लोगों के द्वारा इसकी पूजा भी की जाती है।

11. राष्ट्रीय खेल- भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है जो कि पुरूष और महिलाओं दोनों के द्वारा ही खेला जाता है। हॉकी पर निबंध

# National Symbols information in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on National Symbols of India in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध- Essay on National Symbols of India in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *