लोकतंत्र पर निबंध- Essay on Democracy in Hindi

In this article, we are providing information about Democracy in Hindi- Short Essay on Democracy in Hindi Language. लोकतंत्र पर निबंध, Democracy meaning in Hindi.

लोकतंत्र पर निबंध- Essay on Democracy in Hindi

भूमिका ( what is democracy in hindi )- लोकतंत्र दो शब्दों से मिलकर बना है लोक और तंत्र। लोक का अर्थ है जनता और तंत्र का अर्थ है शासन यानि कि लोकतंत्र का अर्थ है जनता का शासन। लोकतंत्र को प्रजातंत्र के नाम से भी जाना जाता है। लोकतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन। लोकतंत्र के अंतर्गत लोग अपना शासक स्वयं चुनते है। लोकतंत्र का इतिहास 2000 वर्षों से भी ज्यादा पुराना है। समय के साथ साथ इसमें बदलाव हुए है लेकिन लोकतंत्र हमेशा अनिवार्य रहा है। पहले लोग अप्रत्यक्ष रूप से पत्र आदि के माध्यम से प्रतिनिधी चुनते थे और अब वोटिंग के माध्यम से चुने जाते हैं।

लोकतंत्र के प्रकार ( Type of democracy in hindi )– लोकतंत्र के भी बहुत से प्रकार है। प्रतिनिधि लोकतंत्र बहुत जगह देखने को मिलता है जिसमें शासक तो जनता द्वारा चुना जाता है लेकिन जनता के कल्याण के लिए निती चुने हुए प्रतिनिधी द्वारा बनाई जाती है। उधार लोकतंत्र एक तरह का प्रतिनिधी लोकतंत्र ही है। इसके अंतर्गत धर्म जाति धन और संपत्ति की स्वतंत्रता आती है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र सबसे उच्च कोटि का लोकतंत्र है क्योंकि इसमें आप जनता के लिए बनाई जाने वाली नितियों को भी चुन सकते हो और उनके बारे में अपने विचार प्रकट कर सकते हो।

लोकतंत्र की जरूरत और उद्देश्य( Necessity and purpose of democracy in Hindi )– लोकतंत्र की आवश्यकता इसलिए है कि लोगों की देश चलाने और जनता के हित में कार्य करने के लिए ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो सके। लोकतंत्र का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकार दिलाना, शासन को जनता की इच्छा के अनुसार उनके कल्याण के लिए चलाना है। लोकतंत्र नागरिकों को स्वतंत्रता देता है और उनके व्यक्तिगत अधिकारों को सरंक्षण भी देता है। लोकतंत्र देश को मजबूती प्रदान करता है।

लोकतंत्र एकमात्र ऐसी व्यवस्था है जिससे कि देश के सभी नागरिक देश के विकास में अर्थपूर्ण भागीदारी दिखा सकते हैं। लोकतंत्र सत्ता के गलत प्रयोग को रोकता है। इसकी वजह से लोग पूर्ण रूप से स्वतंत्र है और हर विषय पर खुलकर अपने विचार प्रकट कर सकते हैं। लोकतंत्र हमें समय समय पर शासक बदलने की अनुमति देता है जिससे कि कोई एक व्यक्ति या संगठन ही शासन नहीं करता है। लेकिन कई बार झूठे वादे करकर प्रतिनिधी जनता को उकसाते है जिससे कि जनता कई बार अयोग्य प्रतिनिधी को चुन लेते हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। शासक अपने स्वार्थ के लिए सार्वजनिक धन का प्रयोग करते हैं। लोकतंत्र का प्रयोग जनता को सुचारू रूप से करना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही लाभदायक है।

Essay on National Flag in Hindi- राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध

मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Democracy in Hindi (Article) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *