हिंदी दिवस पर भाषण- Speech on Hindi Diwas in Hindi

In this article, we are providing information about Hindi Diwas in Hindi. Speech on Hindi Diwas in Hindi Language- हिंदी दिवस पर भाषण व स्पीच, Hindi Diwas Par Speech in Hindi.

हिंदी दिवस पर भाषण- Speech on Hindi Diwas in Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, समस्त अध्यापक गण एवं मेरे प्यारे सहपाठियों को नमस्कार। मेरा नाम राहुल है और मैं कक्षा बारवहीं का छात्र हूँ। जैसा कि आप सभी जानते है कि हम सब यहाँ हिंदी दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए है और मुझे हिंदी दिवस पर बोलने का मौका देने के लिए मैं आप सभी का आभारी है।

हिंदी दिवस भारत के सभी हिंदी भाषी क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि सन् 1949 में 14 सितंबर के दिन ही हिंदी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। इसलिए हर साल यह दिवस हिंदी भाषा का महत्व और संस्कृति के बारे में लोगो को बताने के लिए मनाया जाता है। हिंदी दिवस पर सभी स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। हमारा स्कूल हर साल इस दिवस को बड़ी धुमधाम से मनाता है और बहुत से हिंदी निबंध लेखन और वाद विवाद की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।

मैं आपको बताना चाहूँगा कि इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में कार्य हिंदी भाषा में किया जाता है। हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और सभी के द्वारा आसानी से समझी व बोली जा सकती है। हिंदी भाषा एक संपूर्ण भाषा है जिससे हमारी पहचान है। हिंदी भाषा के बहुत से शब्द अंग्रेजी भाषा में लिए गए है। हिंदी दिवस लोगों को हिंदी भाषा के विशाल शब्दकोष और इसकी संपन्नता के विषय में बताने के लिए मनाया जाता है। हिंदी दिवस हमारी राष्ट्रीय भाषा से जुड़ा हुआ है और हमारे देश के लिए गौरव का प्रतीक है।

आधुनिक समय में हिंदी भाषा अपना महत्व खो रही है और अंग्रेजी भाषा के द्वारा इसका पतन किया जा रहा है जो कि बहुत शर्म की बात है। लोग भी सार्वजनिक स्थानों में हिंदी भाषा का प्रयोग करने में संकोच करते हैं और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करना शान की बात समझते है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हमारी राष्ट्रीय भाषा अपना अस्तित्व खो देगी और हम सब अपनी पहचान खो देंगे।

हम सबको हिंदी को पहचान को खोने नहीं देना चाहिए। हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाना चाहिए और बोलचाल में इसी का प्रयोग करना चाहिए। स्कूलों में भी हिंदी भाषा पर जोर दिया जाता है और यह एक विषय के रूप में भी पढ़ाई जाती है। हिंदी भाषा को बहुक से विद्वान बड़े गर्व के साथ बोलते हैं। हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है जिस का हमें पूर्ण मान सम्मान करना चाहिए। हिंदी भाषा के प्रति हीन भावना रखने वाले लोगों को अपनी विचारधारा को बदलना चाहिए।

हिंदी भाषा के प्रति युवाओं को सोचना चाहिए और इसे अपनाकर दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बनाना चाहिए। हमें केवल हिंदी भाषा हिंदी दिवस के दिन ही नहीं बोलनी चाहिए अपितु इसका प्रयोग आम बोलचाल में करना चाहिए।

आशा करता हूँ कि आप सब भी अपने जीवन में हिंदी भाषा को अपनाऐंगे क्योंकि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं है बल्कि यह हमारी मातृभाषा है।

धन्यवाद।
जय हिंद, जय हिंदी।

# Hindi Diwas Speech in Hindi

गणतंत्र दिवस पर भाषण- Republic Day speech in Hindi

महिला सशक्तिकरण पर भाषण- Speech on Women Empowerment in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Speech on Hindi Diwas in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *