गणतंत्र दिवस पर भाषण- Republic Day speech in Hindi

In this article, we are providing information about Republic Day in Hindi. Republic Day speech in Hindi Language- गणतंत्र दिवस पर भाषण, रिपब्लिक डे स्पीच, 26 January Speech in Hindi.

गणतंत्र दिवस पर भाषण- Republic Day speech in Hindi

माननीय अतिथि जी, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, समस्त अध्यापक गण एवं मेरे सहपाठियों को नमस्कार। मेरा नाम राहुल है और मैं सातँवी कक्षा का छात्र हूँ। जैसा कि आप सब जानते है कि हम सब यहाँ गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए है जो कि एक राष्ट्रीय पर्व है।

गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है और इसे मनाने का कारण यह है कि 1950 में 26 जनवरी के दिन ही हमारा सविंधान लागू हुआ था जिसे तैयार होने में ढाई वर्ष लगे थे। इस दिन ही भारत को विश्व का सबकॉ बड़ा गणराज्य घोषित किया गया था। गणतंत्र का अर्थ है सभी के लिए समान व्यवस्था और सभी के लिए समान कानून। भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर सभी लोग समान है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम एक प्रजातांत्रिक देश में रहते है जहाँ पर जनता खुद अपना शासक चुनती है। गणतंत्र दिवस के दिन ही डा. राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति बनाया गया था जो कि भारत का उच्चतम शासक होता है।

गणतंत्र दिवस के दिन ही हमें हमारा सविधान मिला था जो कि दुनिया का सबसे बड़ा सविधान है और यह हमें प्रजातंत्र के नागरिक बनाता है जौ कि बहुत ही गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व होने के कारण पूरे देश में सभी धर्म, सभी जाति और सभी समुदाय के लोगों के द्वारा मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस को पूरे देश में मुख्य रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लाल किले पर झंडा फहराया जाता है और सेना की तीनों टुकड़ी जल सेना, वायु सेना और थल सैना मिलकर परेड निकालती है।

गणतंत्र दिवस हमें उन सभी लोगों की यात भी दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। गणतंत्र दिवस हमें मिल जुलकर प्रेम से रहने का संदेश देता है। यह हमें अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने को कहता है। गणतंत्र दिवस का एतिहासिक महत्व है और इसी महत्व को बनाए रखने के लिए यह पर्व हर साल मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हमें यह कहता है कि हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए और हमारी स्वतंत्रता को और हमारे गणराज्य को हमेशा स्वतंत्र बनाए रखना होगा। यह पर्व राष्ट्र की चेतना का प्रतीक है। इस पर्व को हमें बड़े हर्ष और उल्ल्स के साथ मनाना चाहिए। इस दिन शहीद हुए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा जाता है।

मुझे भारतीय होने पर गर्व है और मैं चाहती हूँ कि सब यहाँ पर मिल जुल कर रहे और हमारे सविधान में दिए नियमों का पालन करे। यह पर्व देशभक्ति और देशप्रेम से भरा हुआ है। हमें अपने देश का नाम ऊँचा करने के लिए प्रयास करने चाहिए। अंत में आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ और साथ ही उन सैनिकों को भी प्रणाम करना चाहता हूँ जो दिन रात देश की रक्षा करते हैं।

धन्यवाद।
जय हिंद।

# Gantantra Diwas Par Bhashan # Speech on Republic Day in Hindi # रिपब्लिक डे स्पीच

महिला सशक्तिकरण पर भाषण- Speech on Women Empowerment in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Republic Day speech in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *