स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- Independence Day Speech in Hindi

In this article, we are providing information about Independence Day in Hindi. Independence Day Speech in Hindi Language- स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, 15 august speech in hindi for School.

स्वतंत्रता दिवस पर भाषण- Independence Day Speech in Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय अतिथि महोदय, समस्त अध्यापक गण एवं मेरे प्यारे सहपाठियों को नमस्कार। मेरा नाम मोहित है और मैं कक्षा दँसवी का छात्र हूँ। आज हम सभी यहाँ पर हमारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम सब जानते हैं कि हमारे भारत देश को बहुत सी कठिनाईयों और संघर्ष के बाद 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रा प्राप्त हुई थी। इसी स्वतंत्रता के महत्व और खुशी को मनाने के लिए हम प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते है। यह पर्व पूरे देश में सभी धर्मों और जाति के लोगों के द्वारा मनाया जाता है। इस दिन ही हमें अंग्रेजों के शासन से छुटकारा मिला था और भारत एक आजाद देश बना था।

स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग आजादी में सहयोग देने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के बलिदान को याद करते है और उन्हें श्रदांजली अर्पित करते हैं। यह पर्व पूरे देश में मुख्य रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लाल किले पर ध्वज फहराया जाता है और झाँकिया निकाली जाती है। स्वतंत्रता दिवस का पर्व हम सबको देशभक्ति और देशप्रेम से भर जाता है।

स्वतंत्रता को प्राप्त करने में बहुत से सालों की मेहनत लगी है। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने पुर्वजों की कुर्बानी को व्यर्थ न जाने दे और भारत को हमेशा ही स्वतंत्र बनाकर रखेंगे। इस दिन बहुत से स्तरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और हर तरफ देशभक्ति के गाने चल रहे होते हैं। यह पर्व हमारी राष्ट्रीय एकता का पर्व है। इस दिन सभी राज्यों की संस्कृति को एक साथ जोड़ा जाता है। हमारी मातृभूमि भारत हमारे लिए माता के समान है और पुजनीय है।

हमारे देश को आजाद कराने के लिए बहुत से महा पुरूषों ने अलग अलग तरीके अपनाऐ थे। कुछ ने हिंसात्मक तरीका अपनाया तो कुछ ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर देश को आजाद करवाया था। देश की स्वतंत्रता उनके लहू से हासिल की गई है। आजादी सुनने में बहुत ही छोटा सा शब्द है लेकिन इसका महत्व वह ही जान सकता है जिसके पास आजादी नहीं है। हमारे भारतीय सैनिक शरहद पर रहकर देश पर हमला करने वालों से मुकाबला करते है और देश की रक्षा करते है। हमारे सैनिकों की वजह से किसी भी देश की हिम्मत नहीं है कि वह हमें गुलाम बना सके। भारतीय सेना के जाबाज सैनिक देश की आजादी बरकरार रखने में सहायक है और उन्हें मेरा सत सत प्रणाम है।

हमारा देश वैसे तो स्वतंत्र है लेकिन आज भी भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी जैसी बहुत सी समस्याओं से घिरा हुआ है जिनसे देश को आजाद कराने की आवश्यकता है। हमें अपनी आजादी का महत्व समझना चाहिए और इस आजादी का प्रयोग देश की सेवा और प्रगति के लिए करना चाहिए। हमें स्वतंत्रता दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज को ऊँचा रखना चाहिए। अंत में मैं आप सबको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ देना चाहता हूँ और आशा करता हूँ की आप लोग देश को बुराईयों से आजाद कराऐंगे।

धन्यवाद।
जय हिंद।

# Swatantrata Diwas Par Bhashan # Speech on Independence Day in Hindi

जरूर पढ़े-

10 lines on Independence Day in Hindi

गणतंत्र दिवस पर भाषण- Republic Day speech in Hindi

महिला सशक्तिकरण पर भाषण- Speech on Women Empowerment in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Independence Day Speech in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *