हिंदी दिवस पर निबंध- Hindi Diwas Essay in Hindi

In this article, we are providing information about Hindi Diwas in Hindi- Hindi Diwas Essay in Hindi Language. हिंदी दिवस पर निबंध- Hindi Diwas speech in Hindi Language.

हिंदी दिवस पर निबंध- Hindi Diwas Essay in Hindi

भारत एक बहु भाषीय देश है जिसमें अलग अलग राज्य की अलग अलग भाषा है। भारत की राजभाषा हिंदी है। राजभाषा का अर्थ है वह भाषा जो सभी सरकारी कार्यों में प्रयुक्त होती है और जन साधारण की भी भाषा होती है। 14 सितंबर 1949 में हिंदी को अधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था और इसी उपल्क्ष में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हिंदी भारत की राष्ट्र भाषा है लेकिन फिर भी सभी सरकारी कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग किया जाता है। लोग हिंदी को बोलने में शर्म महसूस करते हैं। हिंदी के शब्दकोष में अंग्रेजी के शब्द प्रवेश करते जा रहे हैं जिससे कि हिंदी भाषा के लुप्त होने का खतरा है।

हिंदी दिवस के दिन सभी कार्य हिंदी में किए जाते है और बच्चों को हिंदी के संपन्न और उसके विशाल शब्दकोष के विषय में भी बताया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को हिंदी का महत्व समझाया जा सके और उसे आम बोलचाल की भाषा बनाया जा सके। हिंदी दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी में निबंध लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। हिंदी में भाषण भी दिया जाता है।

हिंदी दिवस पर लोगों को राजभाषा पुरूस्कार भी दिए जाते हैं। जो लोग हिंदी का अपने कार्य में सही तरीके से प्रयोग करते हैं और सभी लोगों को हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं उन्हें सरकार द्वारा पुरूस्कार दिया जाता है। राजभाषा गौरव पुरूस्कार किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है। यह ज्यादातर उन लोगों को दिया जाता है जो तकनीकी विग्यान पर लिखते है। राजभाषा किर्ती पुरूस्कार किसी समगठन या समीति को दिया जाता है।

हिंदी उत्सव के दिन चाहे एक दिन कम से कम लोग हिंदी का प्रयोग तो करते हैं। कहा जाता है कि जिस द्श के नागरिक वहाँ की राजभाषा का सम्मान नहीं करते वह देश कभी भी उन्नति नहीं कर सकता है। हम लोगों को सभी निजी और सरकारी कार्यों में हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए और इसे जन साधारण की भाषा बनाना चाहिए। हम चाहे किसी भी देश में चले जाए हमारी भाषा से हमारी पहचान होनी चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा है न कि मात्र एक भाषा है। हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए और बोलने में गर्व महसूस करना चाहिए। हर व्यक्ति को चाहिए कि वो दुसरों को भी हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

#Essay on Hindi Diwas in Hindi

राष्ट्रभाषा पर निबंध- Essay on National Language in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Hindi Diwas Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *