चिड़ियाघर की सैर पर निबंध- Essay on Zoo in Hindi

In this article, we are providing information about Zoo in Hindi- Short Essay on Zoo in Hindi Language. चिड़ियाघर की सैर पर निबंध, Chidiya Ghar Ki Sair Essay in Hindi.

चिड़ियाघर की सैर पर निबंध- Essay on Zoo in Hindi

चिड़िया घर वह स्थान है जहाँ पर दुनिया के लगभग सभी जीव जंतुओं को रखा जाता है। यहाँ पर सभी प्रकार के पशु पाए जाते हैं और उन्हें उनके अनुकुल वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। चिड़ियाघर में सभी जानवरों को प्राकृतिक वातावरण देने के लिए घने जंगल, तालाब और पहाड़ी आदि होते हैं जिससे कि उन्हें अपनापन महसूस हो। सभी जीवों को उनके हिसाब से भोजन दिया जाता है और समय समय पर उनके स्वास्थय की जाँच भी होती है। पशु पक्षियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखा जाता है कोई भी व्यक्ति उनसे छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।

चिड़ियाघर बहुत ही विशाल होता है जिसो घुमने के लिए व्यक्ति को पूरे दिन का समय चाहिए होता है। यहाँ पर हम एक साथ भगवान के बनाए गए जीवों को देख सकते हैं। बच्चों को चिड़ियाघर बहुत ही मनोरम लगता है और यह हमारे ग्यान में भी वृद्धि करता है। आसानी से मिलने वाले पशुओं के अलावा यहाँ पर बहुत सारे ऐसे पशु भी पाए जाते हैं जो बड़ी मुश्किल से देखे जाते हैं। शेर की माँद नीचे खाई में बनाई जाती है ताकि लोग रहे। सफेद शेर चिड़ियाघर की शोभा को बढ़ा देता है। मगरमच्छ को तालाब में रखा जाता है और लोग उसे काफी दुरी से देख सकते हैं। वहाँ पर तरह तरह के बंदर होते हैं जो कर्तब दिखाते हैं और लोगों का मनोरंजन करते हैं। चिड़ियाघर के किसी भी जीव को कुछ भी खिलाना पिलाना मना है। चिड़ियाघर घुमने बहुत से लोग जाते हैं पर हम चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न करले लेकिन कुछ न कुछ देखना भूल जाते हैं। बादलों के समय में हमें चिड़ियाघर में मोर को नाचता हुआ देख सकते हैं। चिड़ियाघर बहुत से प्राकृतिक जीव जंतुओं का घर है और भ्रमण का एक स्थान भी है। हर कोई जीवन में एक बार चिड़ियाघर अवश्य देखने जाता है।

#Essay about Zoo Park in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर निबंध- Essay on Peacock in Hindi

तोते पर निबंध- Essay on Parrot in Hindi

बतख पर निबंध- Essay on Duck in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Zoo in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *