तीज त्यौहार पर निबंध- Essay on Teej Festival in Hindi

In this article, we are providing information about Teej Festival in Hindi- Short Essay on Teej Festival in Hindi Language. तीज त्यौहार पर निबंध, Teej Ka Tyohar Par Nibandh for class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, 11, 12 students.

तीज त्यौहार पर निबंध- Essay on Teej Festival in Hindi

भूमिका- भारत त्योहारों का देश है जहाँ पर सभी त्योहार बड़ी धुमधाम से खुशी और उमंग के साथ मनाए जाते हैं। यह त्योहार हिंदु महिलाओं का त्योहार है और मुख्य रूप से उतर भारत में मनाया जाता है। तीज को हरियाली तीज या कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। तीज का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है जो कि नाग पंचमी से दो दिन पहले आता है। यह पर्व विवाहित महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु और कुँवारी लड़कियो के द्वारा योग्य वर के लिए मनाया जाता है।

प्रचलित कथा- तीज के व्रत को पीछे शिवजी और पार्वती के पुनर्मिलन की कथा है। कहा जाता है कि शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए पार्वती जी ने 107 जन्म लिए थे और 108 वें जन्म में कठोर तप के बाद उन्हें शिवजी पति रूप में मिले थे और तभी से महिलाएँ सौभाग्यवती वर के लिए शिवजी- पार्वती की पूजा कर व्रत रखती है।

कार्यक्रम- तीज के त्यौहार पर महिलाएँ सोलह श्रंगार कर तैयार होती है और अपने मायके से आए हुए वस्त्र पहनती है। इस दिन महिलाएँ मेहंदी रचाती है और पेडों पर झुले डाल कर गीत गाती है और खुशियाँ मनाती है। इस दिन घरों में तरह तरह के व्यंजन बनतो है और महिलाओं के मायके से भी सिंधारा आता है जिसमें कपड़े और खाने का समान जैसे घेवर, गुँजिया आदि होते हैं। नव विवाहित महिला अपनी पहली तीज अपने मायके जाकर मनाती हैं।

निष्कर्ष- तीज के त्योहार के समय सब जगह हरियाली ही हरियाली होती है और यह त्योहार महिलाओं में प्रेम और उमंग को भर जाता है। राज्यस्थान के जयपुर शहर की तीज बहुत ही प्रसिद्ध है। हिंदुओं के अनुसार तीज को बाद से ही सभी त्योहारों का आगमन होता है।

Essay on Diwali in Hindi- दिवाली पर निबंध

ओणम पर निबंध- Essay on Onam in Hindi

गणेश चतुर्थी पर निबंध- Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Teej Festival in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *