ताजमहल पर निबंध- Essay on Taj Mahal in Hindi

In this article, we are providing information about Taj Mahal in Hindi- Essay on Taj Mahal in Hindi Language. ताजमहल पर निबंध- History of Taj Mahal in Hindi

ताजमहल पर निबंध- Essay on Taj Mahal in Hindi

ताजमहल दुनिया के सात अजुबों में से एक है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज की याद में करवाया था। ताजमहल आगरा में है और यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। इसके बीच में मुमताज का मकबरा स्थित है। ताजमहल की सुंदरता देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। ताजमहल का निर्माण कार्य 1632 में शुरू हुआ था और 1653 में खत्म हुआ था। इस तरह ताजमहल के निर्माण में 22 वर्ष का समय लगा है।

ताजमहल जैसी इमारत दुनिया में कोई भी नहीं है। यह सफेद रंग के संगमरमर के पत्थर से बना हुआ है। इसके निर्माण के लिए देश विदेशों से पत्थर मँगवाए गए थे। ताजमहल के निर्माण के लिए 22000 मजदुरों ने काम किया था दो कि भारत और तुर्की के थे। ताजमहल बनने के बाद शाहजहाँ ने सभी मजदुरों के हाथ कटवा दिए थे ताकि दोबारा इसके जैसी इमारत का निर्माण न किया जा सके।

ताजमहल के हर नींव वाले कोने पर मीनार बनी हुई है जो कि ताजमहल को संतुलन देती है। ताजमहल में जाने वाले मार्ग पर तलने वाले फव्वारे किसी भी पानी के पाईप से नहीं जुड़े हुए है अपितु हर फव्वारे के नीचे ताँबे का टैंक है जो कि एक साथ भरते है और दबाव बनने पर सभी फव्वारे एक साथ चलते हैं। ताजमहल लकड़ियों के उपर खड़ा है और उन लकड़ियों कौ मजबूत रहने के लिए नमी की आवश्यकता होती है जो उन्हें यमुना नदी से प्राप्त होती है। ताजमहल का रंग समय के साथ बदलता रहता है। यह सुबह के समय हल्का गुलाबी, रात को दुधिया सफेद और चाँदनी रात को सुनहरा नजर आता है। बढ़ते प्रदुषण के कारण यह धीरे धीरे पीला होता जा रहा है। ताजमहल में एक छेद भी है जिससे पानी सीधा मुमताज की कब्र पर गिरता है।

हिंदु पक्ष के अनुसार ताजमहल मुगल शासक द्वारा नहीं बनवाया गया है क्योंकि महल मुगलों का शब्द नहीं है और इनका मानना है कि यह शिवजी का प्राचीन मंदिर तेजोमहालय है।

ताजमहल को उस समय बनाने में लगभग 3 करोड़ रूपए लगे थे। ताजमहल दुनिया के सात अजुबों में तीसरे स्थान पर आता है। हर रोज इसे देखने के लिए 12000 लोग आते है जिनमें से आधे विदेशी होते है। ताजमहल भारत का एक स्मारक हा और बहुत से विदेशी लोगों के घुमने का आकर्षण केंद्र भी है। ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और इसे देखने प्रेमी और नवजोड़े पक्का जाते हैं।

#Taj Mahal Essay in Hindi

मेरा देश भारत पर निबंध- Essay on India in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Taj Mahal in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *