सेल्फ डिफेन्स | आत्मरक्षा पर निबंध- Essay on Self Defence in Hindi

In this article, we are providing information about Self Defence in Hindi.आत्मरक्षा पर निबंध- Essay on Self Defence in Hindi, atma raksha par nibandh for Students.

सेल्फ डिफेन्स | आत्मरक्षा पर निबंध- Essay on Self Defence in Hindi

आत्मरक्षा से अभिप्राय खुद की रक्षा करने से है। आत्मरक्षा करते समय व्यक्ति सामने वाले को पीट भी सकता है या फिर किसी की जान भी ले सकता है लेकिन यदि हमारे पास सबूत है कि यह सब आत्मरक्षा के दौरान हुआ है तो वह दंडनीय नहीं है। भारतीय दंड संहिता की धारा 96 से लेकर धारा 106 ने हमें आत्मरक्षा का अधिकार दिया है। हर व्यक्ति को अपने इस अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। आत्मरक्षा के तरीके हर व्यक्ति को आने चाहिए। महिलाएँ भी अपने को खतरे में पाकर आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग कर सकती है और खुद को कोई भी जान माल की हानि होने से बचा सकती है।

आत्मरक्षा के अंतर्गत व्यक्ति अपनी जान माल की रक्षा करते हुए किसी को हानि भी पहुँचा सकता है और ऐसा ही वह किसी दुसरे की रक्षा करने के लिए भी कर सकता है लेकिन माल के लिए नहीं। आत्मरक्षा का अधिकार जगह और परिस्थिति पर भी निर्भर करता है। किसी के घर में घुसकर उसे पीटने को आत्मरक्षा नहीं कहा जा सकता है। आत्मरक्षा तभी तक मान्य है जब आपके सामने कोई खतरा हो और आप खुद को उससे बचाने की कोशिश करे। किसी महिला से कोई व्यक्ति यदि जबरदस्ती करने की कोशिश करता है तो तब भी वह महिला अपनी आत्मरक्षा में उसे पीट सकती है या फिर किसी हथियार से भी उसपर वार कर सकती है।

अपनी खुद की रक्षा करना हर व्यक्ति को आना चाहिए और उसे खुद को इतना सक्षम बनाना चाहिए लेकिन किसी भी व्यक्ति को आत्मरक्षा के अधिकार का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए। हमें सुरक्षा के नए तरीके सीखने चाहिए और महिलाओं को भी आत्मरक्षा करनी सिखानी चाहिए। हमारी खुद की सुरक्षा हमारे हाथ में हैं और हमें उसका प्रयोग करना आना चाहिए। जिस दिन सब आत्मरक्षा करना सीख जाऐंगे उस दिन वह बिना किसी डर के घूम पाऐंगे।

Essay on Women Education in Hindi- नारी शिक्षा पर निबंध

भारतीय समाज में नारी का स्थान पर निबंध- Essay on Women in Indian society in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Self Defence in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *