Essay on Save Earth in Hindi Language- पृथ्वी बचाओ पर निबंध

In this article, we are providing information about Save Earth in Hindi- Short Essay on Save Earth in Hindi Language. प्रकृति पर निबंध- Dharti Bachao par Nibandh.

Essay on Save Earth in Hindi Language- पृथ्वी बचाओ पर निबंध

पूरे ब्रहमांड में पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ पर जीवन संभव है इसलिए यह बहुत अनमोल है। अगर हम चाहते है कि जीवन यहाँ पर यूहीं बना रहे तो हमें इसे सुरक्षित रखना होगा। पृथ्वी हमारा माता है और यह हमें सभी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध कराती हैं। यह हमारे जीवन को सुरक्षित रखती है और हमें जीवन के लिए उपयोगी चीजें भी उपलब्ध कराती है।
पृथ्वी की जरूरत सबको है और इसको बचाना हम सबका कर्तव्य है। हमें पृथ्वी को सुरक्षित करने के लिए पर्यायवरण को और प्राकृतिक संसाधनों को सरंक्षित रखना होगा। हमें चाहिओ कि हम उतने ही पानी का प्रयोग करे जितना हमें चाहिए और उसे नष्ट न करें। पेड़ो की कटाई के कारण हमारी पृथ्वी पर दिन प्रतिदिन खतरा बढ़ता जा रहा है। हमें पेड़ो को व्यक्तिगत लाभ के लिए काटने की बजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।

हमें हवा को दुषित नहीं करना चाहिए क्योंकि दुषित हवा में श्वास लेने से हम बिमार पड़ेंगे और धीरे धीरे धरती पर जीवन खत्म हो जाऐगा और पृथ्वी पर कुछ भी नहीं रह जाऐगा। हमें प्लास्टिक का प्रयोग भी बंद करना चाहिए क्योंकि पृथ्वी की जरूरत जीवित इंसानों को है न कि प्लास्टिक को अन्यथा एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी पर इंसान नहीं प्लास्टिक रहेगी। हमें धुम्रपान भी नहूं करना चाहिए क्योंकि उससे पृथ्वी और जिंदगी दोनों नष्ट हो रही है।

हम छोटे छोटे कदमों से धरती की सुरक्षा कर सकते हैं लेकिन हम सबको मिलकर व्यक्तिगत स्तर पर कदम उठाने होंगे। हमें बिजली को बचाना चाहिए जिससे कि पैट्रोल और कोयले को बचाया जा सके। बल्ब की जगह एलीडी लाईट का प्रयोग करना चाहिए। नीजि वाहनों का प्रयोग न करके सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए और यदि हो सके तो थोड़ी दुर जाने के लिए साईकिल का प्रयोग करे और हो सके तो पैदल भी चलें। कभी भी कूड़ा कचरा खुले में न डाले अन्यथा पृथ्वी बिमारियों का घर बन जाऐगी।

स्कूलों और घरों पर बच्चों को भी पृथ्वी को सरंक्षित करने के उपायों के विषयों में बताना चाहिए। आज के समय में पृथ्वी को सबसे ज्यादा हानि उद्योगीकरण से हुई है। हमें चाहिए कि हम प्रकृति के साथ छेड़ छाड़ न करे और प्रगति भी इस तरह से करे कि आने वाली पीढ़ी को भी स्वच्छ और स्वस्थ पृथ्वी दे सकें। पेड़ लगाकर पृथ्वी की सुंदरता बढाए और उन्हें सरंक्षित करे। जब पृथ्वी को बचाओगे तभी तो जीवन संभव पाओगे।

#Save Earth in Hindi Essay

Save Environment Essay in Hindi- पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

पर्यावरण पर निबंध- Essay on Environment in Hindi

जलवायु परिवर्तन पर निबंध- Climate Change Essay in Hindi

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध- Essay on Global Warming in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Save Earth in Hindi Language (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *