रेडियो पर निबंध- Essay on Radio in Hindi Language

In this article, we are providing information about Radio in Hindi- Short Essay on Radio in Hindi Language Language. रेडियो पर निबंध Radio par nibandh

रेडियो पर निबंध- Essay on Radio in Hindi Language

रेडियो मनोरंजन का एक बहुत ही बेहतरीन साधन है जिसके माध्यम से हम संगीत से लेकर देश विदेश तक की खबरों को सुन सकते हैं। रेडियो का प्रयोग किसी भी संदेश को एक से ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिऑ किया जाता है। यह ध्वनि तरंगों को एक स्थान से दुसरे स्थानों तक लेकर जाता है। सबसे पहले रेडियो की शुरूआत भारत के जगदीशचंद्र बसु और गुल्येमौ मार्कोनी ने 1900 में की लेकिन उस रेडियो से केवल व्यक्तिगत स्तर पर संदेश भेजा जा सकता था। असल रेडियो की शुरूआत 1906 में रेगिनाल्डो फेसेंडेन से हुई थी।

भारत में भी सन् 1927 तक बहुत से रेडियो कल्ब स्थापित हो चुके थे। 1936 में इम्पोरियल रेडियो ऑफ इंडिया नामक सरकारी रेडियो की शुरूआत हुई जो कि आजादी के बाद ऑल इंडिया रेडियो और आकाशवाणी के नाम से जाना जाने लगा। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नौसेना के अलावा किसी भी रेडियो रखने की अनुमति नहीं थी और द्वितीय विश्व युद्द के दौरान भी लोगों के ट्रांसमीटर बंद करवा दिए गए थे।

रेडियो पर विज्ञापन भी दिए जाते है। रेडियो ने भारत को लोकतांत्रित देश बनाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। रेडियो बहुत ही लाभकारी है। यहाँ पर सभी जानकारियाँ मिलती है, खाना बनाने की विधियाँ सिखाई जाती है, किसानों को उनकी फसलों के विषय में जानकारी मिलती है और साथ ही मनोरंजन के विभिन्न कार्यकर्म रेडियो पर उपलब्ध होते है। मनोरंजन के इस साधन में कोई भी हानि नहीं है और हर कला को अपने अंदर समाहित किए हुए है। लेकिन आज के युग में रेडियो कहीं खो गया है और इसके श्रोता दिन प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं। हालांकि एफ एम रेडियो की वजह से लोग रेडियो को दोबारा सुनने लगे है और उसे पसंद करने लगे है। रेडियो एक गुणकारी यंत्र है जो हमेशा लोगों का पसंदीदा रहेगा।

इंटरनेट के फायदे एवं नुकसान- Advantages and Disadvantages of Internet in Hindi

कॉम्पुटर के लाभ और हानियाँ- Advantages and Disadvantages of Computer in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Radio in Hindi Language ( Article )आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *