प्लास्टिक बैग पर निबंध- Essay on Plastic Bags in Hindi

In this article, we are providing an Essay on Plastic Bags in Hindi प्लास्टिक बैग पर निबंध | Nibandh। Essay in 200, 300, 500 words For Class 7,8,9,10,11,12 Students. Speech on Plastic Bags & polythene bag par Nibandh

प्लास्टिक बैग पर निबंध- Essay on Plastic Bags in Hindi

Essay on Harmful Effects of Polythene Bags in Hindi

प्रस्तावना

प्लास्टिक बैग या प्लास्टिक की थैली जो हमारी रोजमरा की चीजों में बहुत काम आती है जैसे कि हम कभी भी बाजार जाते हैं या फिर किसी कैंटीन में जाकर खाना पैक करवाते हैं तो हमें प्लास्टिक बैग्स का यूज करना पड़ता है। प्लास्टिक बैग बहुत ही जरूरी बन गया है । प्लास्टिक बैग्स दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक है । प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल बाजार और बड़ी बड़ी कंपनी द्वारा भी किया जाता है । समान को पैक करने में,सब्जियों ,कपड़े में और बहुत सी चीजों में प्लास्टिक बैग्स का प्रयोग किया जाता है।

प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान ? Plastic disadvantages in Hindi

प्लास्टिक बैग नॉन बायोडिग्रेडेबल:

प्लास्टिक जनजीवन  के लिए काफी हानिकारक होता है, क्योंकि यह नान-बायोडिग्रेडबल होता है, तथा इसका निस्तार करना कठिन है। प्लास्टिक की थैली इस्तेमाल करके जब कूड़े में फेकी जाती है तो  कई बार इधर उधर सड़को पर गलियों नुक्कड़ घरों के आसपास पड़ी रहती है, जिससे वातावरण में गंदगी फैलती हैं। 

प्लास्टिक बैग के कारण दुर्घटनाएं:

कई बार वाहन आदि भी प्लास्टिक के बैग की वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है, सड़को पर इधर उधर पढ़ी  वाहन के पहियों में चिपक जाती है, जिसकी वजह से वाहन के पहिए फिसल जाते है, जो की बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

प्लास्टिक बैग पशुओं के लिए हानिकारक:

प्लास्टिक बैग इतने हानिकारक होते है कि कई बार पशु भी इनकी चपेट में आ जाते हैं। लोगो के द्वारा खाने की चीजे प्लास्टिक के बैग में फेकी जाती है और प्लास्टिक बैग के साथ पशु खाने और बैंग को भी खा लेते हैं वो नादान होते हैं, उन्हें मनुष्यो की तरह फर्क नहीं पता चलता। पेट में प्लास्टिक थैली जाने की वजह से पशु गंभीर बीमारी का शिकार बनते हैं।

प्लास्टिक बैग समुंद्र के लिए खतरा:

समुद्र के किनारे जो प्लास्टिक बैग लोग फेंके देते है, वो लहरों के बहाव से समुद्र में चले जाते है, तथा जलजीव के मुंह पर चिपक जाते है, या गले में फस जाते है, जलजीव उससे छुटकारा नहीं ले पाते और मर जाते हैं।

ये बहुत दुख की बात है कि कहने को एक प्लास्टिक बैग छोटी सी वस्तु है, पर कितनी हानिकारक है, ये समझना जरूरी है।

पेड़-पौधो की वृद्धि को प्रभावित:

प्लास्टिक बैग पूरी तरह से रसायनों से मिलकर बना होता है ।जब हम इसका इस्तेमाल करके इसको फेंक देते हैं । तो यह मिट्टी में जाकर मिट्टी को दूषित करता है और वहां की मिट्टी को बंजर बना देता है जिससे पेड़ और पौधों की वृद्धि रुक जाती है और साथ ही साथ यह खेती को भी प्रभावित करता है

प्लास्टिक बैग से होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय?

सरकार द्वारा हमारे देश के कई राज्यो में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा  गया है लेकिन फिर भी लोग इनका उपयोग कर रहे है और बाजारो में यह अभी भी आसानी से उपलब्ध है।

प्लास्टिक बैग पर रोक तभी सफल होगा जब सरकार द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे, और साथ ही साथ लोगो को भी समझना होगा कि प्लास्टिक बैग हमारे पर्यावरण के लिए कितना नुकसानदायक है। इसकी सुरक्षा के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना ही समझदारी है।

निष्कर्ष

प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल किए जाने से हमारी मानव जाति को और हमारी पृथ्वी को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है हमें प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

साथ लोगों को भी समझाना चाहिए कि प्लास्टिक बैग हम सबके लिए बहुत ही हानिकारक है यह केवल पृथ्वी के लिए ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हानिकारक हैं। और हमारी सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का हम सबको पालन करना चाहिए और जितना हो सके हमें प्लास्टिक बैग की जगह कपड़ों से बने बैग का इस्तेमाल करना चाहिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम करें और अपने पर्यावरण की रक्षा करें ताकि प्लास्टिक बैग के हानिकारक परिणामों से बचा जा सके।

Plastic Mukt Bharat Essay in Hindi

Essay on Plastic Pollution in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Plastic Bags in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *