कलम पर निबंध- Essay on pen in Hindi Language

In this article, we are providing History or information about Pen in Hindi- Short Essay on pen in Hindi Language. कलम पर निबंध | पेन पर निबंध Pen par nibandh in hindi for students.

कलम पर निबंध- Essay on pen in Hindi Language

पेन अथवा कलम लेखन कार्य के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण है। कलम हमें हमारे विचारों को लिखने में मदद करती है और अपने भाव प्रकट करने का एक बहुत ही बेहतरीन माध्यम है। कलम की वजह से ही आज हमें हमारे इतिहास की जानकारी है और हमें शास्त्रों का ज्ञान है। संपूर्ण ब्रह्मांड की सबसे पहली कलम भगवान श्री गणेश जी ने अपने दाँत को तोड़कर बनाई थी। विश्व में कलम का आविष्कार आज से 5000 साल पहले इराक के मोसोपोटिया में हुआ था। भारत में कलम की शुरूआत हड़प्पा और मोहनजोदाड़ो काल की मानी जाती है।

समय के साथ साथ कलम के स्वरूप में बहुत से बदलाव आए हैं। प्राचीन काल में किसी नुकीली वस्तु को लिखने के लिए प्रयोग किया जाता था जिसमें बाद में काला पाउडर भर दिया जाता था ताकि अक्षरों को उभारा जा सके। आज से लगभग 1500 साल पहले पक्षियों के पंखों को स्याही में डूबोकर कलम के रूप में प्रयोग किया जाने लगा पर उनसे लिखना इतना सरल नहीं था। इस मुश्किल का हल निकालने के लिए 1827 में पैट्रिच पोनियारू के द्वारा फाउंटेन पैन का आविष्कार किया गया था लेकिन उसकी स्याही सूखने में बहुत ही समय लेती थी। उसके बाद 1888 में आविष्कार हुआ हमारे आधुनिक बॉलपेन का जिसका श्रेय जॉन जे लाउड को जाता है।

आज हमारे पास बाजार में विभिन्न रंगो, स्पार्कल, बॉल, जैल पेन आदि मौजूद है जो हमें लिखने पढ़ने में मदद करते हैं। कलम की ताकत बहुत ही ज्यादा होती है और इसके बिना कोई भी व्यक्ति कुछ भी कार्य नहीं कर सकता है। कलम की लिखावट बहुक ही सुंदर और आकर्षक होती है। यह किसी भी लेखक या कवि की सबसे बड़ी ताकत है। यह उन बातौं को भी बता देती है जिन्हें आप कभी बोल कर नहीं बता सकते। कलम बहुत ही उपयोगी है।

# Short Paragraph on Pen in Hindi

Essay on Autobiography of a Book in Hindi- पुस्तक की आत्मकथा पर निबंध

Essay on Importance of Library in Hindi- पुस्तकालय पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on pen in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “कलम पर निबंध- Essay on pen in Hindi Language”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *