तोते पर निबंध- Essay on Parrot in Hindi

In this article, we are providing information about Parrot in Hindi- Essay on Parrot in Hindi | Tote Par Nibandh तोते पर निबंध in 100, 150, 200, 250, 300, 500 words For Students & Children.

दोस्तों आज हमने Parrot Essay in Hindi लिखा है तोते पर निबंध हिंदी में कक्षा | class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, और 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए है। Parrot information in Hindi Essay.

तोते पर निबंध- Essay on Parrot in Hindi

10 Lines Hindi Essay on Parrot

1. तोता एक सुन्दर पक्षी है। इसका रंग हरा होता है।

2. इसके गले पर काले रंग की एक पतली पट्टी होती है ।

3. उसकी चोंच लाल और अन्दर की तरफ मुड़ी होती तोता पेड़ पर रहता है ।

4. यह फल खाता है । तोता को पका आम बहुत अच्छा लगता है ।

5. लाल मिर्च भी इसका प्रिय भोजन है ।

6. इसकी आवाज बड़ी मीठी होती है।

7. यह आवाजों की नकल बड़ी आसानी से कर लेता है। इसलिए लोग इसे पालते हैं ।

8. पिंजड़े में बन्द कर, तरह-तरह से बोलने का अभ्यास कराते हैं ।

9. परन्तु तोता को पिंजड़े में रहना पसंद नहीं ।

10. इसे मुक्त हो कर आकाश में उड़ना अच्छा लगता है।

जरूर पढ़े-

10 lines on Parrot in Hindi

Essay on Lion in Hindi

Essay on Peacock in Hindi

 

तोते पर निबंध- Parrot Essay in Hindi ( 200 words )

तोता एक जंगली पक्षी है। लोग इसको पकड़ कर पालतू बना लेते हैं। उसे आकर्षक पिंजड़ों में रखते हैं। उसके साथ बातें करते और खेलते हैं।

तोते का रंग हरा होता है। इसकी चोंच लाल होती है। वह आगे से मुड़ी हुई और नोकदार होती है। तोते की गर्दन पर एक काली सी धारी होती है। इसे कण्ठी भी कहते हैं। देखने में तोता बहुत सुन्दर लगता है। इसकी आवाज भी सुरीली होती है।

तोते जंगलों में वृक्षों के कोटर में रहते हैं। वहीं वे अंडे देते हैं। उनके बच्चे जब छोटे रहते हैं तभी शिकरी उनको पकड़ लाते हैं। तोते के शौकीन लोगों को वे बेच देते हैं। तोता फल और हरी मिर्च शौक से खाता है। घरेलू तोते रोटी एवं चावल भी खाते हैं। तोता मनुष्य की तरह कुछ शब्द बोल संकता है। सभी तोते बोलते नहीं। कण्ठी वाले तोते ही बोल सकते हैं। लोग इसे ‘राम राम’ ‘सीता राम’ आदि शब्द पढ़ाते हैं। थोड़े अभ्यास से वह सीख लेता है। बच्चे इसके साथ बातें करके खेलते हैं।

तोता जिस परिवार में रहता है उसके सदस्यों से हिल मिल जाता है। उनके नाम लेकर पुकारता है। भूख लगने पर आवाज करके खाना माँगता है। उनका प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार की आवाजें करता है।

तोते से परिवार वालों का मन बहलता है। वे उसको नहलाने धुलाने, खाना खिलाने, पानी पिलाने में आनंद का अनुभव करते हैं।

 

तोते पर निबंध- Essay on Parrot in Hindi ( 300 words )

तोता एक बहुत ही सुंदर और विचित्र पक्षी है। यह लगभग उन सभी देशों में पाया जाता है जो गर्म हो। यह विशेष रूप से न्युजीलैंड में पाया जाता है। इसे भारत के खेतों में और जंगलों में पाया जाता है। कई बार इन्हें घरों की छतों पर भी बैठा हुआ पाया जाता है। पूरे संसार में तोते की 350 प्रजातियाँ पाई जाती है।

तोता हरे रंग का होता है और इसकी चोंच लाल रंग की होती है। इसकी चोंच मुड़ी हुई होती है और बहुत ही नुकीली भी होती है। इसके गले पर लाल और काले रंग के वृत बने होते है। कुछ तोतो के गले में लाल रंग की माला बनी होती है और उन तोतों को कंठी वाले तोते भी कहा जाता है। तोते रंग बिरंगे होते है लेकिन उनके अण्डे पूरे सफेद रंग के ही होते है। तोते की औसतन आयु 15-20 साल होती है लेकिन कुछ प्रजाति ऐसी है जो 60 साल भी जी सकती है। यह एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पंजो से भोजन पकड़ सकता है। तोता ज्यादातर मिर्च, फल ,बीज आदि खाता है। इसे आम और अमरूद्ध बहुत ही पसंद है। कुछ तोते मांसाहरी भी होते है और वह छोटे छोटे कीड़े भी खाते हैं।

तोते को मनुष्य प्राचीन समय से ही पालता आ रहा है। तोता नकल करने में बहुत ही माहिर होता है। वह मनुष्य की बोली बोलना आसानी से सीख जाता है। बाजार में बहुत से बोलने वाले तोते दिखाई देते हैं। तोते झुंड में रहना पसंद करते है। यह पेड़ों में घोसला बनाकर रहते हैं। तोते नीचे ही उड़ते है लेकिन बहुत ही तेजी से उड़ते है। नर और मादा तोते देखने में एक जैसे ही लगते है। समय के साथ साथ नर तोते की गर्दन रंगीन होती जाती है और बहुत ही सुंदर लगती है। धीरे धीरे तोते कम होते जा रहे है क्योंकि पेड़ो की कटाई बड़ रही है और चील साँप आदि भी इन्हें मार देते है।

———————————–

इस लेख के माध्यम से हमने Tota Par Nibandh | Essay on Parrot in Hindi का वर्णन किया है और आप यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

 

# Short Parrot Essay in Hindi #parrot bird information in Hindi

जरूर पढ़े-

Essay on Cow in Hindi

Essay on Elephant in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *