शेर पर निबंध- Essay on Lion in Hindi

In this article, we are providing information about Lion in Hindi. Essay on Lion in Hindi | Sher Par Nibandh जंगल का राजा- शेर पर निबंध हिंदी में | Nibandh in 100, 200, 250, 300,400, 500 words For Students & Children.

दोस्तों आज हमने Sher | Essay on Lion in Hindi लिखा है, शेर पर निबंध हिंदी में कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 ,10, और 11, 12 के विद्यार्थियों के लिए है।

शेर पर निबंध- Essay on Lion in Hindi

 

( Essay-1 ) 10 Lines Essay on Lion in Hindi

1. शेर को जंगल का राजा कहते हैं।

2. शेर एक सुन्दर पशु है।

3. शेर का शरीर लम्बा और छरहरा होता है।

4. शेर पाँच से छः फीट या उससे भी ज्यादा लंबा होता है।

5. शेर के पंजों तथा जबडों में अत्यंत शक्ति होती है।

6. इसके मुँह पर मूंछों के बाल होते हैं।

7. शेर एक माँसाहारी पशु है।

8. देश में शिकारियों के कारण शेरों की संख्या में कमी आ गई थी।

9. साधारणतया शेर मानव का शिकार नहीं करता।

10. शेर साहस, बहादुरी और निडरता का प्रतीक माना जाता है।

जरूर पढ़े – 10 lines about Lion in Hindi

 

( Essay-2 ) शेर पर निबंध- Lion Essay in Hindi with headings ( 200 words )

परिचय : सिंह चौपाया स्तनपायी, मांसाहारी प्राणी है। सिंह साधारणतः 4-5 हाद लम्बा और 2-3 हाथ ऊँचा होता है। सिंह का मुँह गोल और बड़ा होता है। इसकी आँखें बड़ी-बड़ी और चमकीली होती हैं। इसकी गर्दन पर लम्बे-लम्बे बाल होते हैं जिसे ‘केशर’ कहते हैं। सिंहनी के गर्दन पर बाल नहीं होते। सिंह के दाँत बड़े-बड़े और तेज होते हैं। इसकी कमर पतली होती है परन्तु सीना चौड़ा होता है। इसकी पूँछ लम्बी होती है। इसके नाखून बड़े तेज होते हैं।

स्वभाव : सिंह का स्वभाव गम्भीर होता है। यह बड़ा शान्त और सन्तोपी प्रकृति का होता है। भूख लगने पर ही यह शिकार करता है। यह बहुत शक्तिशाली होता है। यह हाथी जैसे विशाल जानवर को भी मार डालता है। इसे वनराज कहते हैं।

भोजन : मांस ही सिंह का प्रिय भोजन है। सिंह हमेशा ताजा शिकार का मांस ही खाना पसन्द करता है।

प्राप्ति-स्थान : सिंह साधारणतः जंगली गुफाओं में निवास करता है। अफ्रीका के जंगलों में सिंह पाये जाते हैं। भारत में राजस्थान एवं काठियावाड़ के जंगलों में सिंह पाये जाते हैं।

उपयोगिता : सर्कसों में सिंह तरह-तरह के खेल दिखाते हैं। इसका चमड़ा पवित्र समझा जाता है। इसकी चर्बी, नाखून, मांस और दाँतों से दवाइयाँ बनायी जाती हैं।

 

( Essay-3 ) Lion Essay in Hindi – शेर पर निबंध ( 250 words )

शेर एक बहादुर तथा शक्तिशाली पशु है। यह जंगल का राजा कहलाता है। यह हमारी बस्तियों तथा मोहल्लों में नहीं रह सकता। यह स्वतंत्रताप्रिय तथा सुन्दर पशु है। यह पाँच से छः फीट या उससे भी ज्यादा लंबा होता है। यह जंगल, घनी झाड़ियों, गुफाओं तथा बड़ी चट्टानों के नीचे रहता है। यह एक शुद्ध मांसाहारी पशु है।

जंगल में रहकर यह जंगल के जानवरों का शिकार करता है। जंगल के सभी पशु इससे डरते हैं। इसकी आवाज भी बहुत तेज होती है। जब यह दहाड़ता है तो पूरा जंगल गूंज जाता है। यह अत्यंत तेजी से दौड़ता है। तेजी से दौड़कर शेर, हिरन, बारहसिंगा, जैब्रा आदि पशुओं का शिकार कर लेता है। शेर के पंजों तथा जबडों में अत्यंत शक्ति होती है। यह अपने नकीले पंजों तथा तेज दाँतों से किसी को भी चन्द पलों में खत्म कर सकता है।

शेर एक सुन्दर पशु है। मनुष्य इसकी सुन्दर खाल प्राप्त करने के लिये इसका वध कर देते हैं। आजकल शिकारी बड़ी संख्या में शेरों को मार रहे हैं। शेरों का शिकार करना तथा उनकी खालें बेचना दण्डनीय अपराध है। हमें इसे सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिये।

शेर बहुत से ऐसे गुण हैं जिन्हें हम अपने जीवन में उत्पन्न कर सकते हैं। इसका साहस, निर्भयता, अनुशासन, शिकार करने के लिये अपार धैर्य आदि गुण इसको सभी प्राणियों में प्रमुख स्थान दिलाते हैं तथा इसे वास्तव में जंगल का राजा बना देते हैं। हम भी इसके इन गुणों को अपनाकर अपना जीवन आदर्श बना सकते हैं।

Essay on Lion in Hindi

essay on lion in hindi

 

( Essay-4 ) शेर पर निबंध- Sher Par Nibandh ( 300 words )

शेर एक वन्य प्राणी है। शेर को जंगल का राजा कहते हैं। जंगली जानवरों में इसे सबसे अधिक शक्तिशाली माना जाता है। हाथी भी उसका सामना करने से बचते हैं।

शेर का शरीर लम्बा और छरहरा होता है। कमर पतली और दुम ऊपर की ओर उठी होती है। इसके मुँह पर मूंछों के बाल होते हैं। वह देखने में भयानक लगता है। बबर शेर की गर्दन पर घनेबाल होते हैं, इन्हें अयाल कहते हैं। शेर की आँखें भयानक होती हैं। शेर का रंग पीला होता है। कहीं कहीं सफेद शेर भी पाए जाते हैं। सिंह अधिकतर पहाड़ों की गुफाओं में रहते हैं। उनका निवास पानी के समीप घने जंगलों में होता है।

शेर एक माँसाहारी पशु है। वह छोटे-छोटे जंगली जानवरों का शिकार करके खाता है। हिरन का शिकार वह अक्सर करता है। गाय, बैल और बकरे भी यदि मिल जाएँ तो उनको मार कर खा जाता है। शेर मृत पशु को नहीं खाता। शिकार को देखकर वह पीछा करता है। लम्बी छलाँग लगाकर उसे दबोच लेता है। शेर को समीप पाकर, जंगल के पशु-पक्षी चौकन्ने हो जाते हैं। वे इधर-उधर भागने लगते हैं।

शेरों की खाल बहुत मूल्यवान होती है। विदेशों में इसकी बहुत माँग है। कुछ शिकारी सिंहों का शिकार करते हैं। देश में शिकारियों के कारण शेरों की संख्या में कमी आ गई थी। सरकार ने उनके लिए विभिन्न स्थानों पर अभयारण्य बना दिए हैं। वहाँ शिकार करना मना है। इससे शेरों की संख्या फिर से बढ़ी है।

शेरों को चालाकी से पिंजरों में बन्द कर लिया जाता है। उनको चिड़ियाघरों में रखते हैं। सर्कस वाले भी उनको पकड़कर कई प्रकार के खेल दिखाते हैं।

साधारणतया शेर मानव का शिकार नहीं करता। पर विशेष परिस्थिति में वह मनुष्य पर आक्रमण कर बैठता है। वह मानव भक्षी बन जाता है।

जरूर पढ़े –

Dog Essay in Hindi

Cow Essay in Hindi

 

( Essay-5 ) Essay About Lion in Hindi ( 400 words )

प्रस्तावना

हमारे देश भारत वर्ष का राष्ट्रीय पशु ‘शेर’ माना जाता है। शेर जंगल का राजा भी होता है। शिकार अधिक होने के कारण जंगलों में शेरों की संख्या घट कर कम हो गयी थी। अतः शेरों की घटती संख्या को रोकने के लिए भारत सरकार ने इसे ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित कर दिया था। तभी से शेर का शिकार करना वर्जित हो गया है।

डील-डौल

शेर डील-डौल में हाथी से छोटा होता है परन्तु शक्ति में उससे कहीं ज्यादा होता है। शेर की चार टाँगें, दो कान, दो आँखें और एक पूँछ होती है। इसके शरीर अर्थात् गर्दन पर लम्बे-लम्बे बाल होते हैं। इसके दाँत बड़े लम्बे तथा बड़े तेज होते हैं। यह भूरे रंग का या चितकबरा होता है। सफेद रंग के शेर संसार में बहुत कम मिलते हैं। शेर से आँख मिलाना बहुत कठिन होता है। शेर बहुत फुर्तीला जानवर है।

भोजन तथा शिकार

शेर मांसाहारी पशु है। वह घास-फूस बिल्कुल नहीं खाता है। वह केवल मांस खाता है। शेर अपना शिकार आप करता है। शेर जब भूखा होता है तो शिकार की खोज में निकल पड़ता है। वह जंगल में किसी झाड़ी या टीले की ओट में छिपकर शिकार की प्रतीक्षा करता है। शिकार आने पर वह उस पर तुरन्त झपट पड़ता है। उसे मार कर उससे अपनी भूख मिटाता है।

प्रकार (किस्में )

संसार में शेर अनेक प्रकार के मिलते हैं। ‘बब्बर शेर’ सबसे अधिक खतरनाक होता है। बूढ़ा होने पर शेर ‘मैनईटर’ कहलाता है क्योंकि तब वह मनुष्य का मांस खाने लगता है।

जंगल का राजा

शेर जंगल का राजा कहलाता है। शेर की दहाड़ सुनकर सारा जंगल काँ जाता है। जंगल के सभी जानवर अपनी जान बचाने के लिए अपनी-अपनी गुफाओं में घुस जाते हैं। केवल हाथी ही ऐसा जानवर है जो शेर कर मुकाबला कर सकता है। अधिकतर हाथी ही शेर से घायल होता है । परन्तु कभी-कभी शेर भी मारा जाता है।

महत्त्व

शेर अनेक प्रकार से एक महत्त्वपूर्ण पशु है। शेर की खाल बहुत महँगी बिकती है। लोग शेर की खाल के लिए इसका शिकार करते हैं। सर्कस में भी शेर की अत्यन्त आवश्यकता होती है। सर्कस इसके बिना अधूरा समझा जाता है। चिड़ियाघर में भी शेर आकर्षण का केन्द्र होता है। चिड़ियाघर में शेर को देखकर बच्चे बहुत प्रसन्न होते हैं। परन्तु इसकी दहाड़ सुनकर कुछ बच्चे डर भी जाते हैं।

 

( Essay-6 ) Essay About Lion in Hindi- शेर पर निबंध ( 450 to 500 words )

प्रस्तावना

भारत में बहुत से जंगल है जिनमें अलग अलग तरह के जानवर पाए जाते है जिसमें से शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। यह भूरे रंग का होता है और एशिया और अफरीका के जंगलों में पाया जाता है। यह बहुत ताकतवर होता है। इसे शक्ति और अधिकार का प्रतीक माना जाता है। यह बिल्ली की प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर है। शेर की दहाड़ बड़ी ही जोरदार होती है जिससे कि सभी डर जाते है। शेर को चिड़ियाघर और सर्कस में भी देखा जा सकता है वह अलग अलग तरह के करतब करता है। शेर को सिंह के नाम से भी जाना जाता है। यह एक मांसाहारी जीव है।

शेर मिट्टी और रेतीली जगह दोनों मे ही रह सकता है।शेर की ओसतन आयु 20 वर्ष होती है। शेर ज्यादातर झुंड में रहना पसंद करते है।नर शेर का वजन लगभग 180 किलो होता है कि और मादा शेर का 120 किलो। शेर की देखने की शक्ति दिन की बजाय रात में ज्यादा होती है। शेर सिर्फ खाने की तलाश में ही बहार निकलते है अगर उनके पास पर्याप्त भोजन हो तो वो पूरा दिन आराम ही करते है। शेर एक दिन में 15 से 20 घंटे तक सोते है। शेर का काम सिर्फ घर परिवार की सुरक्षा करना है और ज्यादातर शिकार शेरनी ही करती है और शेर के बच्चे शेरनी से ही शिकार करना सीखते है। शेर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है। मादा शेर की गर्भावस्था 115-120 दिन की होती है। नवजात शिशु का वजन ढाई से तीन किलों तक होता है।शेर के बच्चे शेरनी का ही दुध पीते है। शेर की दहाड़ 6 किलोमीटर तक सुनाई देती है। ये ज्यादातर बड़े जानवरों जैसे भैंसा,हिरण,बारहसिंगा,जिराफ आदि का शिकार करते है। यह अकेले में कभी भी हाथी चीता आदि से टक्कर नहीं लेते। शतुरमुर्ग की एक टाँग इनकी जान ले सकती है।

निष्कर्ष

हमारे राष्ट्रीय प्रतीक पर भी चार शेर बने हुए है जिसमें से तीन दिखाई देते है और चौथा पीछे की तरफ होता है। जंगलों की कटाई और शेरों की खाल की उपयोगिता की वजह से उनका शिकार होने के कारण शेरों की संख्या कम होती जा रही है। दुनिया में शेर से ज्यादा शेर की मूर्तियाँ है। सरकार ने शिकार पर प्रतिबंध लगाया है ताकि घटती हुई शेरों की संख्या को रोका जा सके और इन्हें लुप्त होने से बचीया बचाया जा सके।

———————————–

इस लेख के माध्यम से हमने Lion Essay in Hindi का वर्णन किया है और आप यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

Sher ke bare mein nibandh
Information about Lion in Hindi
Information on lion in Hindi
lion information in Hindi

Essay on Peacock in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Lion in Hindi article आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *