In this article, we are providing information about Navratri Festival in Hindi- Short Essay on Navratri in Hindi Language. नवरात्रि पर निबंध
नवरात्रि त्यौहार पर निबंध- Essay on Navratri in Hindi
भारत पर्वों का देश है जहाँ पर सभी त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है जो एक वर्ष में दो बार मनाया जाता है। यह चैत्र और आषाढ़ माह में मनाया जाता है जो कि लगभग हर साल मार्च और अक्टुबर के माह में ही आता है। नवरात्रि का अर्थ है नौ रातें जिनमें दुर्गा देवी के नौ रूपो की पूजा की जाती है। यह दोनों माह कि प्रतिपदा से नवमी तक चलता है। इसका अंतिम दिन दशमी का होता है जिस दिन दशहरा होता है।
नवरात्रि मनाने की शुरूआत श्रीराम ने समुद्र के किनारे पर की गई थी। उन्होंने नौ दिन देवी की पूजा की और दशवे दिन रावण से युद्द किया था। नवरात्रि के दिनों में सुबह शाम आरती की जाती है और औरते व्रत भी रखती है। गुजरात में नवरात्रि का पर्व बहुत ही अच्छे से मनाया जाता है और लोगों के द्वारा गरबा और डांडिया खेला जाता है। नवरात्रि के समय पर जगह जगह मेले लगाए जाते हैं और लोग बड़ी दुर दुर से अपनी कुल देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को भोजन कराया जाता है। नवरात्रि मनाने के पीछे एक प्रचलित कथा यह है कि नौं रातों को युद्द के पश्चात माँ दुर्गा मे महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।
नवरात्रि का पर्व भारत के सभी कोनों में मनाया जाता है। इस पर्व पर पूरा वातावरण भक्ति और श्रदा से ओतप्रोत हो जाता है। दुर्गा दुखों को हरने वाली देवी है और नवरात्रि में इनकी पूजा करने से लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उनके जीवन में खुशियों का आगमन होता है। नवरात्रि का पर्व सबके जीवन को खुशी और समृद्दि से भर जाता है।
Essay on Diwali in Hindi- दिवाली पर निबंध
मकर संक्रांति पर निबंध- Makar Sankranti Essay in Hindi
ओणम पर निबंध- Essay on Onam in Hindi
गणेश चतुर्थी पर निबंध- Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi
ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Navratri in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे।