भगवान कृष्ण पर निबंध- Essay on Lord Krishna in Hindi

In this article, we are providing information about Lord Krishna in Hindi- Essay on Lord Krishna in Hindi Language. भगवान कृष्ण पर निबंध- Bhagwan Krishna par Nibandh for Kids/students.

भगवान कृष्ण पर निबंध- Essay on Lord Krishna in Hindi

भगवान श्रीकृष्ण स्वभाव से बहुत ही चंचल है और सभी देवों में सबसे सुंदर माने जाते हैं। इनका रंग मेघश्यामल है और इनमें से हमेशा एक मनमोहक गंध आती है। श्रीकृष्ण जी के 108 नाम है जैसे माधव, कान्हा और हमेशा पीले वस्त्र पहनने के कारण इन्हें पीतांबर के नाम से भी जाना जाता है। इनके सिर पर एक मुकुट विराजता है जिसमें मोर का पंख लगा होता है। इन्होंने माता देवकी से मनुष्य के रूप में धरती पर जन्म लिया था। इनकी बांसुरी की धुन सुन कर सभी मुग्ध हो जाते हैं। इनकी 108 रानियाँ है और राधा रानी इनकी प्रेमिका है। श्री कृष्ण जी के चक्र का नाम सुदर्शन है और गरूड़ उनका वाहन है।

भगवान श्रीकृष्ण जी रासलीला और मक्खन चुराने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। श्रीकृष्ण जी जब परमधीम को गए तब उनका एक भी बाल सफेद नहीं था और उन्होंने अपने अंतिम वर्षों को छोड़कर द्वारका में कभी भी 6 महीने से अधिक समय नहीं बिताया था। श्री कृष्ण जी का शंख गुलाबी रंग का था जिसका नाम पंचजन्य था। श्रीकृष्ण बहुत ही नटखट स्वभाव के थे। वह हमेशा गोपियों को परेशान करते रहते थे। श्री कृष्ण ने अपने जीवन में तीन सबसे भयंक युद्ध का संचालन किया था जिसमें से महाभारत के युद्ध में वह अर्जुन के सारथी बने थे। उन्होंने महाभारत के युद्ध में गीता का उपदेश दिया था जिसमें पूरे जीवन का सार है। श्रीकृष्ण के परम मित्र सुदामा थे जिनके साथ उन्होंने दोस्ती को पूरे दिल से निभाया था। श्रीकृष्ण ने 125 वर्ष की उमर में मनुष्य देह को त्यागा था जब एक शिकारी ने उनकी हत्या कर दी थी। श्रीकृष्ण का नटखट स्वभाव सबको बहुत अच्छा लगता है और लोग इनकी पूजा अर्चना करते हैं। श्रीकृष्ण ने जिस दिन मानव रूप में जन्म लिया था उस दिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता था। श्रीकृष्ण सभी को प्रिय है।

# Lord Krishna Essay in Hindi

जन्माष्टमी पर निबंध- Essay on Janmashtami in Hindi

Essay on Diwali in Hindi- दिवाली पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर निबंध- Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Lord Krishna in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “भगवान कृष्ण पर निबंध- Essay on Lord Krishna in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *