संतुलित आहार पर निबंध- Essay on Healthy Food in Hindi

In this article, we are providing information about Healthy Food in Hindi- Short Essay on Healthy Food in Hindi Language. संतुलित आहार पर निबंध- Nibandh santulit aahar in Hindi

संतुलित आहार पर निबंध- Essay on Healthy Food in Hindi

भोजन हर व्यक्ति की जरूरत है जिससे हमें ऊर्जा मिलती है। ऊर्जा के लिए भोजन का संतुलित होना जरूरी है। संतुलित आहार का अर्थ है ऐसा भोजन जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाईड्रेट, फैट और फाईबर उचित मात्रा में मौजुद हो। संतुलित आहार हमें स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है। संतुलित आहार के अंदर चावल, रोटी, दाल, हरी सब्जियाँ, दुध और दही इत्यादि आते हैं। हम सबको रोज स्वस्थ भोजन का सेवन करना चाहिए। स्वस्थ भोजन हमें एक खुशहाल जीवन देता हैं। हमें संतुलित आहार में रोज फलों को भी खाना चाहिए।

आधुनिक समय में व्यक्ति संतुलित आहार का महत्व को भूलता जा रहा है और स्वस्थ भोजन से दुर जाता जा रहा है जिस कारण बच्चों में मधुमेह और मोटापे का खतरा बढ़ता जा रहा है। हम लोग स्वादिष्ट भोजन की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं और भोजन की गुणवत्ता पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जंक फूड भले ही स्वादिष्ट होते हैं पर वह बिल्कुल भी पौष्टिक नहीं होते हैं बल्कि हमारे स्वास्थय के लिए हानिकारक ही होते हैं। ज्यादा तले और बंद भोजन के कारण बहुत सी बिमारियाँ बढ़ती हैं।

हम सबको जंक फूड को त्यागकर संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। बच्चों को हरी सब्जियाँ रंग बिरंगे तरीके से अलग अलग व्यंजन बनाकर खिलानी चाहिए जो कि देखने में आकर्षक लगे और बच्चे उनकी तरफ आकर्षित हो जाए। बच्चों के साथ साथ बढ़ो को भी संतुलित आहार ही लेना चाहिए। संतुलित आहार हमें शक्तिशाली बनाता है और रोगों के लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। हमें अपने तीनों समय का भोजन ऐसा रखना चाहिए कि उनमें पौष्टिक भोजन अवश्य रहें। हम कभी कभी बाहर का खा सकते हैं लेकिन हमें रोज स्वस्थ भोजन ही करना होगा। हमें पैकेट के भोजन का बहिष्कार करना चाहिए और ताजा भोजन ही खाना चाहिए।

हमें रोज सुबह दुध के साथ अनाज का सेवन करना चाहिए। दोपहर को चावल, रोटी ,दाल स्लाद आदि खाना चाहिए। दोपहर के खाने के तीन घंटे बाग हल्का नाश्ता करना चाहिए और रात को दील रोटी खानी चाहिए। रात को सोने से पहले दुध और फल या फिर जुस पीना चाहिए। हमें संतुलित आहार का नियमित रूप से पालन करना चाहिए। संतुलित आहार हमें शारीरिक और मानसिक रूप को संतुलित रखता है ओर हमारी एकाग्रता की शक्ति में वृद्धि होती है। स्वस्थ रहने का एकमात्र तरीका स्वस्थ भोजन ही है जिसे हमें रोज ग्रहण करना होगा।

Essay on Junk Food in Hindi- जंक फूड पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Healthy Food in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

2 thoughts on “संतुलित आहार पर निबंध- Essay on Healthy Food in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *