शिष्टाचार पर निबंध- Essay on Good Manners in Hindi

In this article, we are providing information Good Manners in Hindi- Essay on Good Manners in Hindi Language. शिष्टाचार पर निबंध, Shishtachar Par Nibandh

शिष्टाचार पर निबंध- Essay on Good Manners in Hindi

भूमिका- शिष्टाचार का अर्थ है अच्छा आचरण। व्यक्ति के शिष्टाचार ही उसे समाज में रहने के लायक बनाते हैं। शिष्टाचार से ही व्यक्ति की पहचान होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपना आचरण सभ्य रखना चाहिए। शिष्टाचार के अंतर्गत बड़ो का सम्मान, छोटों से प्यार, अतिथि का सम्मान, बड़ो की आग्या का पालन करना, सबसे प्यार से बात करना आदि आता है। विनम्रता भी शिष्टाचार का ही लक्षण है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर इन गुणों को लाना चाहिए और एक अच्छा और सभ्य व्यक्ति बनना चाहिए।

शिष्टाचार की शिक्षा- हर व्यक्ति के प्रथम गुरू उसके माता पिता होतै हैं जो उन्हें अच्छी आदतैं सिखाते हैं और उन्हें समाज में रहने लायक बनाते हैं हमारे माता पिता ही हमें बड़ो का सम्मान करना, उनसे अच्छे से बात करना और छोटो से स्नेह करना सिखाते हैं। व्यक्ती स्कूल में अपने अध्यापकों और सहपाठियों से भी बहुत सी अच्छी आदते सिखता है। वह आग्या और समय का पालन करना, सबके साथ मिल जुलकर रहना सिखता है।

अच्छी आदते- व्यक्ति को दुसरों से अच्छा व्यवहार करने के साथ साथ खुद को साफ सुथरा भी रखना चाहिए। साफ सफाई भी अच्छी आदतों का एक अहम हिस्सा है। व्यक्ति को प्रतिदिन स्नान करना चाहिए, साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए और रोज ब्रश करना चाहिए। हमें अपना भोजन सही समय पर ग्रहण करना चाहिए। अच्छी आदतें व्यक्ति को अपनाते रहना चाहिए।

निष्कर्ष- शिष्टाचार व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाता है और शिष्टाचार ही व्यक्ति को सभ्य व्यक्ति बनने में सहायता करते हैं। मनुष्य को किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए अच्छे आचरण की आवश्यक्ता होती है जिससे उसकी तरफ सभी आकर्षित होते हैं। हम सबको अपने समाज के द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करना चाहिए और अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए। हम सबको अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करना चाहिए।

# good manners essay in hindi

सर्व शिक्षा अभियान पर निबंध- Essay on Sarva Shiksha Abhiyan in Hindi

महिला सशक्तिकरण पर निबंध – Women Empowerment Essay in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Good Manners in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *