उत्तराखण्ड पर निबंध- Essay on Uttarakhand in Hindi

In this article, we are providing information about Uttarakhand in Hindi- Essay on Uttarakhand in Hindi Language. मेरा प्यारा प्रान्त: उत्तराखण्ड पर निबंध Uttarakhand par nibandh in hindi for students.

उत्तराखण्ड पर निबंध- Essay on Uttarakhand in Hindi

उतराखंड भारत के उतरी हिस्से में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी देहरादून है। उतराखंड उत्तरप्रदेश से अलग हुआ राज्य है जिसका गठन 9 नवंबर 2000 को हुआ था। इसका गठन भारत के सताईंसवे राज्य के रूप में हुआ था। उतराखंड को पहले उतरांचल के नाम से जाना जाता था। उतराखंड की सीमा पूर्व में नेपाल से, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, उतर दिशा में तिब्बत और दक्षिण में उत्तरप्रदेश से लगती है। उतराखंड पहाड़ो से घिरा हुआ राज्य है। यहाँ पर संस्कृत और हिंदी मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषाएँ है इसके इलावा यहाँ पर गढ़वाली और कुमाऊँनी भी बोली जाती है। उतराखंड के राज्य पशु का दर्जा कस्तूरी मृग को दिया गया है।

उतराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है और हमारे ग्रंथों में भी इसका जिक्र है। कहा जाता है कि यहाँ पर समय समय पर देवी देवताओं ने अवतार लिया है। उतराखंड ऋषि मुनियों की भूमि है। यहाँ पर केदारनाथ बद्रीनाथ जैसे चार धाम स्थित है। गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्दगम स्थल भी यही पर है। उतराखंड में हरिद्वार जो कि एक पवित्र स्थान है उसके निकट स्थित ऋषिकेष विश्व का सबसे बड़ा योग स्थल है। यहाँ पर हिमालय की गोद में हेमकुंड साहिब स्थित है जो कि सिक्खों का प्रमुख तीर्थस्थल है। इसलिए उतराखंड केवल हिंदु धर्म के लोगों के लिए तीर्थ स्थल नहीं है।

उतराखंड पर्यटन का क्षेत्र है और यहाँ पर हर साल भारी मात्रा में पर्यटक पर्यटन करने जाते हैं। नैनीताल, मंसुरी, हरिद्वार, चार धाम आदि बहुत से पर्यटन स्थल यहाँ पर स्थित है। उतराखंड में ठंड अधिक होती है जिस कारण यहाँ के मकान पक्के होते हैं। उतराखंड में बहुत से पुराने शैक्षणिक केंद्र भी स्थित है और यहाँ कि औसतन शिक्षा दर राष्ट्रीय शिक्षा दर से कहीं अधिक है। उतराखंड एक विकाशसील राज्य है।

# Short Essay on Uttarakhand in Hindi # Uttarakhand Essay in 300 words

हिमाचल प्रदेश पर निबंध- Essay on Himachal Pradesh in Hindi

पंजाब पर निबंध- Essay on Punjab in Hindi

हरियाणा पर निबंध- Essay on Haryana in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Uttarakhand in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *