लाल किला पर निबंध- Essay on Red Fort in Hindi

In this article, we are providing information about Red Fort in Hindi- Essay on Red Fort in Hindi Language. लाल किला पर निबंध- History of Red Fort in Hindi.

लाल किला पर निबंध- Essay on Red Fort in Hindi

लाल किला भारत का एक ऐतिहासिक स्मारक है। मुगलों के समय में कला ने बहुत विकास किया था। लाल किले से राज करने वाला आखिरी शासक बहादुर शाह जफ्फर था। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली के पास पुरानी दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। इसके निर्माण की शुरूआत 1638 में हुई थी और यह पूरा बनकर तैयार 1648 में हुआ था। लाल बालू पत्थरों से बने होने के कारण इसे लाल किला कहा जाता है।
लाल किले के चारों तरफ इसकी सुरक्षा के लिए खाई बनी हुई है और उसे यमुना नदी के पानी से ही भरा जाता है। लाल किले का सौंदर्य बहुत ही मनोहरम है। लाल किले में अंदर जाते ही सबसे पहले मिनी मार्केट आती है जहाँ पर बहुत सी प्राचीन कला की वस्तु मिलती है। लाल किले में बहुत सी भव्य ईमारते हैं। दीवाने आम और दीवाने खास यहाँ कि विशेष ईमारते हैं। दुर दुर से लोग लाल किला देखने आते हैं।

लाल किले में मयुर सिंहासन भी था जिसे इटली का चोर नादिरशाह चुराकर ले गया था। लाल किले का रंग महल बहुत ही सुंदर है। लाल किले में प्रवेश करने के दो द्वार है एक लाहौर द्वार और दुसरा दिल्ली द्वार। लाहौर द्वार सैलानियों के प्रवेश के लिए है और दिल्ली द्वार से कुछ खास लोगों को प्रवेश दिया जाता है। लाल किला बनाने में लगभग एक करोड़ का खर्चा हुआ था। इसमें बेशकीमती मोती भू लगाए थे जिन्हें बाद में अंग्रेजो ने चुरा लिया था। कोहिनुर हीरा भी लाल किले में राजा के सिंहासन की शोभा बढ़ाता था लेकिन उसे भी अंग्रेजों ने हथिया लिया था। लाल किला उँचाई से देखने पर अष्टभूज जैसा नजर आता है।

लाल किले का प्राचीन नाम ‘ किला ए मुबारक ‘ था। हिंदु पक्ष के लोगों का मानना है कि लाल किला मुगलों ने नहीं बल्कि पृथ्वी राज चौहान ने बनवाया था और इसका नाम लालकोट था।

लाल किला आजादी के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को सौंप दिया गया था और ये उस समय का सबसे महंगा किला था। लाल किले को देखने हर रोज देश विदेशों से बहुत से दर्शक आते हैं और यहाँ से मिलने वाली प्राचीन कला की वस्तुओं को भी खरीदते हैं। लाल किला आज भी देश का गौरव बढ़ाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले से तिरंगा फहराया जाता है। लाल किला बहुत ही मनोहरम और बड़ा स्मारक है।

#Red Fort Essay in Hindi

ताजमहल पर निबंध- Essay on Taj Mahal in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Red Fort in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *