Essay on Nature in Hindi- प्रकृति पर निबंध

In this article, we are providing information about Nature in Hindi- Short Essay on Nature in Hindi Language. प्रकृति पर निबंध- Prakriti par Nibandh.

Essay on Nature in Hindi- प्रकृति पर निबंध

हमारे आस पास जो कुछ भी है वह सब प्रकृति है। यह बहुत ही सुंदर हैं। हमारे ग्रह पर चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। प्रकृति मनुष्य को शांति प्रदान करती है। हम इसी की गोद में पलकर बढ़े होते हैं। प्रकृति का सौंद्रय सभी को मोह लेता है। प्रकृति हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है।

प्रकृति के लाभ- प्रकृति हमें सभी प्राकृतिक संसाधन उपलब्द कराती है। प्रकृति हमेशा हमें कुछ न कुछ देती है और बदले में हमसे कुछ भी नहीं लेती है। यह हमें पीने के लिए शुद्ध पानी, श्वास लेने के लिए शुद्ध हवा खाने के लिए भोजन और अन्य स्त्रोत भी उपलब्ध कराती हैं। फल और फूल इसकी शोभा को बढ़ाते है। प्रकृति बहुत से लेखकों और कवि के प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रकृति को साथ थोड़ा सा समय बिताने पर मनुष्य चिंतामुक्त हो जाता है और उसे बहुत अच्छा लगता है। प्रकृति हमारे स्वास्थय को भी अच्छा रखती हैं। यह हमें बहुत सी औषधि देती है जिससे कि गंभीर बिमारियों का इलाज संभव है। प्रकृति हमें बहुत से लाभ पहुँचाती है।

मनुष्य द्वारा प्रकृति को हानि- मनुष्य दिन प्रतिदिन अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रकृति को हानि पहुँचाता जा रहा है। वह भूलता जा रहा है कि प्रकृति बहुमूल्य है। वह दिन प्रतिदिन पेड़ काटकर प्रकृति कै सौंद्रय को कम करता जा रहा हैं और उसे दुषित करता जा रहा हैं। मनुष्य के क्रियकलापों की वजह से ग्लोबल वार्मिंग आदि की समस्या बढ़ी है। हमें हर वक्त लाभ देने वाली प्रकृति को हम बदले में नुकसान पहुँचाई जा रहै हैं।

प्रकृति की सुरक्षा- हमें अपनी प्रकृति का महत्व समझ उसे सुरक्षित करना चाहिए। हमें प्रकृती के साथ छेड़ छाड़ नहीं करनी चाहिए। हमें पेड़ काटने की बजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। हमारी प्रकृति को बस थोड़े से ध्यान न की जरूरत है। हमें प्रदुषण नहीं फैलाना चाहिए और न ही ऐसी चीजों का प्रयोग करना चाहिए जो प्रकृति के लिए हानिकारक हो क्योंकि जो चीज प्रकृति के लिए हानिकारक है वह हमारे लिए लाभदायक नहीं हो सकती है।

निष्कर्ष- प्रकृति की वजह सै ही पृथ्वी पर जीवन संभव है। नदियाँ झरने तालाब और ऊँचे ऊँचे पहाड़ बहुत ही आकर्षक लगते हैं। यह हमें प्रेरणा भी देते हैं। प्रकृति के साथ समय बिताने वाला व्यक्ति हमेशा कोमल और शांत होता है। हम सबको भी रोज थोड़ा समय प्रकृति के साथ बिताना चाहिए। चारों तरफ हरियाली मन को शांत करती है और पक्षियों की चहचाहट खुशी से भर देती हैं।

#Nature Essay in Hindi

Save Environment Essay in Hindi- पर्यावरण संरक्षण पर निबंध

पर्यावरण पर निबंध- Essay on Environment in Hindi

जलवायु परिवर्तन पर निबंध- Climate Change Essay in Hindi

ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध- Essay on Global Warming in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Nature in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *