फुटबॉल पर निबंध- Essay on Football in Hindi

In this article, we are providing information about Football in Hindi. फुटबॉल पर निबंध- Essay on Football in Hindi Language, Mera Priya Khel Football.

फुटबॉल पर निबंध- Essay on Football in Hindi

भूमिका- हमारे पूरे विश्व में बहुत से खेल खेले जाते है जिनमें से फुटबाल लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। फुटबाल के नाम से ही पता लगता है कि यह एक बॉल के साथ खेला जाने वाला खेल है जिसे पैरों से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। फूटबाल को सॉकर के नाम से भी जाना जाता है।

उपकरण- फूटबाल के खेल को खेलने के लिए कृत्रिम या प्राकृतिक घास वाले मैदान की आवश्यकता होती है। फूटबाल के खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। इस खेल को खेलने ने के लिए पीच और पोल की आवश्यकता होती है। फूटबाल की कीट में खिलाड़ियों के लिए टी शर्ट, सॉर्टस, शॉक्स और सूज होते हैं।

नियम ( Football Rules in Hindi )- फूटबाल के खेल में गोल किपर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी केवल अपने पैरों का इस्तमाल कर सकते है। गोलकिपर गोल होने से रोकने के लिए अपने हाथों का इस्तमाल कर सकता है जबकि बाकी सभी खिलाड़ी अपने हाथों को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से का इस्तमाल कर सकते हैं। यह खेल 90 मिनट तक चलता है जिसमें 45-45 मिनट के दो अंतराल होते हैं। खेल गेंद बाहर जाने पर या रेफरी के द्वारा ही रोका जाता है। इस खेल में खिलाड़ियो का मुख्य उद्देश्य दुसरी टीम के पाले में गोल करना है और अंत में जो टीम ज्यादा गोल करती है वह जीत जाती है। यदि दोनों टीम बराबरी का स्कोर करे तो मैच की समय अवधि बढ़ाना मैच के स्वरूप पर निर्भर करता है। खिलाड़ियों को किसी भी तरह का कड़ा या घड़ी पहनने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि वह दुसरों खिलाड़ियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

इतिहास ( History of Football in Hindi )- फूटबाल का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह खेल सबसे पहले 19वीं सदी के मध्य में इंग्लैंड में खेला गया था।

नियंत्रण- फुटबाल के खेलों का आयोजन और उन पर नियंत्रण फेडरेशन इंटरनेशल डी फुटबॉल एशोसिएसन द्वारा किया जाता है जिसे फिफा के नाम से जाना जाता है। हर चार साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाता है।

निष्कर्ष- फूटबॉल का खेल एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है जिसका मैच अरबों लोगों के द्वारा देखा जाता है। फूटबाल खेलने से हमारा स्वास्थय अच्छा रहता है और हम चुस्त और तंदुरूस्त महसूस करते हैं। बहुत से बच्चे फूटबाल की तरफ और आकर्षित होते जा रहे है और देश में फूटबाल के खेल को आगे बढ़ाने में सहायता कर रहे हैं।

# Football Essay in Hindi # Football information in Hindi

क्रिकेट पर निबंध- Essay on Cricket in Hindi

Essay on Hockey in Hindi- हॉकी पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Football in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *