Essay on Autumn Season in Hindi- शरद ऋतु पर निबंध

In this article, we are providing information about Autumn Season in Hindi- Short Essay on Autumn Season in Hindi Language. शरद ऋतु पर निबंध, Sharad Ritu essay in Hindi.

Essay on Autumn Season in Hindi- शरद ऋतु पर निबंध

शरद ऋतु भारत में एक वर्ष में आने वाली 6 रितुओं में से एक है। यह आश्विन से कार्तिक यानि कि सितंबर और अक्तुबर में आती है और गर्मी के जाने और सर्दी के आने का अनुभव कराती है। यह केवल दो महीनों के लिए ही रहती है और यह वर्षा ऋतु के बाद आती है और आते ही आसमान से बादलों को हटा देती है और सभी जगह के पानी को सुखा देती है। इस मौसम में बहुत से पेड़ों के पत्ते भी जड़ जाते हैं जिस कारण इसे पतझड़ के नाम से भी जाना जाता है।

इस मौसम की शरत हवा सब में आकर्षण जगा जाती हैं। सभी इस मौसम में खुश और उत्साह से भरपूर नजर आते हैं। इस मौसम में फल भी इकट्ठे किए जाते है इसलिए इसे फल एकत्रित करने वाला मौसम भी कहा जाता है। इस मौसम में राते ठंडी होती है, मौसम बहुत सुहावना होता है और फलों और सब्जियों की भरमार हो जाती है। तालाबों में सफेद और गुलाबी रंग के कमल खिले होते हैं और फूलों पर भवरों कि भिनभिनाहट होती है। इस मौसम की ठंडी हवा पेड़ो के पतो को मचला जाती है। इस समय प्रकृति की सुंदरता अपनी चरम सीमा पर होती है और हर कोई इसकी सुंदरता की तरफ मनमोहित हो जाता है।

कवियों के द्वारा भी इसकी सुंदरता का वर्णन किया गया है। यह मौसम शांति से भरपूर होता है और लोगों में उत्साह भी भर जाता है। रात में चाँद की रोशनी नीले काँच के जैसे प्रतीत होती है। सड़क पर हर तरफ रंह बिरंगे पते बिखरे हुए होते है और इस मौसम में न ज्यादा सर्दी और न ही ज्यादा गर्मी होती है। इस समय आसमान में बहुत से बादल होते हैं जिनमें से कुछ सफेद रंग के होते हैं तो कुछ नीले रंग के होते हैं।

ग्रीष्म ऋतु पर निबंध- Essay on Summer Season in Hindi

Essay on Seasons of India in Hindi- भारत की ऋतुएँ पर निबंध

Essay on Rainy Season in Hindi- वर्षा ऋतु पर निबंध

Essay on Spring Season in Hindi- वसंत ऋतु पर निबंध

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Essay on Autumn Season in Hindi (Article)आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *