बसंत पंचमी पर निबंध- Basant Panchami Essay in Hindi

In this article, we are providing information about Basant Panchami Festival in Hindi. Short Basant Panchami Essay in Hindi, बसंत पंचमी पर निबंध

बसंत पंचमी पर निबंध- Basant Panchami Essay in Hindi

भारत त्योहारों का देश है जहाँ पर सभी त्योहार बड़ी धुमधाम से मनाए जाते हैं। बसंत पंचमी मुख्य रूप से पूर्वी भारत में मनाया जाता है जो कि लोगों को हर्ष और उल्लास से भर जाता है। यह प्रत्येक वर्ष माघ के माह की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार विद्या की देवी सरस्वती से जुड़ा हुआ है। इस दिन सरस्वती देवी की पूजा की जाती है। विशेष रूप से लोग इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। इस दिन पीले मीठे चावल भी बनाए जाते हैं। लोग बसंत पंचमी के त्योहार पर पतंगे उड़ाते हैं और आनंद लेते है।

बसंत पंचमी को श्रीपंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खेतों में पीली सरसों की फसलें लहलहाती हुई नजर आती हैं जो कि बहुत ही मनमोहक लगती है। इस समय शरद रितु खत्म होने लगती है और पेड़ो पर नए पत्ते और फूल उगने लगते हैं। बसंत पंचमी के दिन ही हिंदुओं के अनुसार बच्चों के शिक्षण कार्य की शुरूआत की जाती है। इस दिन बच्चे से पहला अक्षर लिखवाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। मूर्ति पूजा कर उसका विसर्जन किया जाता है। बहुत से स्थानों पर बसंत पंचमी के त्योहार के उपलक्ष्य में मेले लगाए जाते हैं।

बसंत पंचमी की शाम को सभी एक दुसरे को गले लगाकर खुशी व्यक्त करते हैं। इस समय मौसम बहुत ही खुशनुमा होता है। लेकिन आज के समय में बसंत पंचमी के नाम पर आडंबर किया जाता है। पूजा वंदना की बजाय लोग ऊँची आवाज में फिल्मी गाने लगातो हैं और शोरगुल करते हैं। बसंत पंचमी के त्योहार के दिन बहुत सी जगह पतंग उड़ाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। यह दिन हमारे जीवन को नई खुशियों से भर देता है और हमें नव चेतना से भरपूर करते हैं।

# Basant Panchmi Par Nibandh # Essay on Basant Panchami in Hindi

# paragraph on basant panchami in hindi

Essay on Diwali in Hindi- दिवाली पर निबंध

मकर संक्रांति पर निबंध- Makar Sankranti Essay in Hindi

Essay on Holi in Hindi- होली पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर निबंध- Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Basant Panchami Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

1 thought on “बसंत पंचमी पर निबंध- Basant Panchami Essay in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *