ताज महल का इतिहास और तथ्य- Taj Mahal History in Hindi

In this article, we are providing information about Taj Mahal in Hindi- Taj Mahal History in Hindi Language. हिस्ट्री ऑफ ताज महल | ताज महल का इतिहास

ताज महल का इतिहास- Taj Mahal History in Hindi

Taj Mahal Ki Jankari ( Information about Taj Mahal in Hindi )- ताजमहल आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे पर स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा है। यह दुनिया के सात अजुबों में से एक है और इसकी सुंदरता सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। ताजमहल को मोहब्बत की मीनार भी कहा जाता है। इसका निर्माण मुगल सम्राट शहाँजहा ने अपनी बेगम मुमताज की याद में करवाया था। ताजमहल देशवासियों और विदेशियों दोनों के ही आकर्षण का केंद्र है। ताजमहल का नाम मुमताज महल के नाम पर रखा गया था।

History of Taj Mahal in Hindi

Taj Mahal Story in Hindi मुगल सम्राट शहाँजहाँ अपनी तीसरी बेगम मुमताज महल से बहुत प्यार करते थे तो मुमताज की मृत्यु के बाद वह चाहते थे कि उनकी प्रेम कहानी को हर कोई याद रखे इसलिए उन्होंने एक ऐतिहासिक ईमारत की रचना करवाई।

Taj Mahal Kab Bana Tha सन् 1632 में ताजमहल का निर्माण कार्य आरंभ हुआ था। इसे बनाने के लिए 25000 से भी अधिक मजदुरों ने कार्य किया था। वैसे तो ताजमहल का कार्य 1643 में ही पूर्ण हो गया था पर इसकी सजावट पर 10 साल और लग गए थे जिस कारण यह 1653 में पूर्ण रूप से तैयार हुआ था। उस समय ताजमहल को बनाने में लगभग 32 मिलियन का खर्चा हुआ था और सामान लाने के लिए 1000 हाथियों का प्रयोग किया गया था।

ताजमहल के निर्माण के बाद उनके पुत्र ओरंगजेब ने उन्हें बंदी बनाकर नजरबंद कर दिया था और उनकी मृत्यु के बाद उन्हें भी मुमताज के बराबर में दफना दिया गया था। 1857 में स्वतंत्रता संग्राम के दैरान ब्रिटिश सैनिकों द्वारा ताजमहल की दिवारों से बहुमूल्य रत्न निकाल लिए गए थे। भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान ताजमहल को हानि न पहुँचे इसके लिए ताजमहल को पूरी तरह से बाँस से ढक दिया गया था। सन् 1983 में ताजमहल को युनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। कहा जाता है कि शहाजहाँ ने ताजमहल बनाने वाले मजदुरों के हाथ कटवा दिए थे ताकि ताजमहल जैसी कोई दुसरी ईमारत न बनाई जा सके।

ताजमहल की वस्तु कला | Architecture Information about Taj Mahal in Hindi

ताजमहल की वस्तु कला मुग्ल वस्तुकला से प्रभावित है। ताजमहाल वृताकार नींव आधार पर सफेद संगमरमर से बना हुआ मकबरा है। इसका मुख्य आधार एक मुख्य कक्ष है जिसमें मुमताज और शहाँजहाँ की नकली कब्र स्थित है। ताजमहल के उपर सफेद संगमरमर से बना 275 फीट ऊँचा गुंबद इसकी सुंदरता को बढ़ाता है और वह बेलनाकार है। गुंबद के चारों तरफ चार गुंबदकार छतरियाँ है जो गुंबद को बल प्रदान करती है। मुख्य कक्ष के चारों तरफ चार मिनारे हैं जो कि 40 मीटर ऊँची है और यह मीनारे कुरान की आजान दी जाने वाली मिनारों जैसी ही है। मीनारें बाहर की तरफ झुकी हुई है ताकि जब भी भुकंप आदि के कारण यह गिरे तो ताजमहल की मुख्य इमारत को कोई क्षति न हो।

ताजमहल के मुख्य द्वार और मुमताज की कब्र पर कुरान का आयतें लिखी हुई है। इसे बनाने के लिए पत्थर राजपुतानी खानों से मँगवाया गया था। ताजमहल के बीचोबीच मुमताज की काफी बड़ी कब्र है जिसे मुगल कला के अनुसार अलंकृत किया गया मुमताज की कब्र का आधार 55 मीटर का है और उनकी कब्र बहुमूल्य रत्नों से जड़ी हुई है। मुमताज की कब्र के दक्षिणी तरफ शहाँजहाँ की कब्र है। इन कब्रों के नीचे जमीन में उनके पार्थिव शरीर दबे हुए है। मुमताज की कब्र पर उनकी प्रशंसा लिखी हुई है। शिखर गुबंद पर एक कलश भी है जो पहले सोने का था पर उसे काँसे ये बनाया गया है। कलश के उपर चाँद की आकृति है जो कि स्वर्ग की तरफ ईशारा करती है और कलश की नोक के और चाँद की आकृति के मिलने से त्रिशुल बनता है।

10 Lines on Taj Mahal in Hindi

Taj Mahal Information and Facts in Hindi | ताजमहल से जुड़े तथ्य

1. ताजमहल लकड़ी पर खड़ा है जिसे मजबुती के लिए नमी की जरूरत होती है और वह नमी उसे यमुना नदी के पानी से मिलती है।

2. ताजमहल में एक छेद है जिससे यमुना नदी का पानी सीधा मुमताज की कब्र पर गिरता है।

3. ताजमहल सुबह के समय गुलाबी, रात को दुधिया सफेद और चाँदनी रात को सुनहरा नजर आता है।

4. ताजमहल के सभी फव्वारे एक साथ कार्य करते हैं क्योंकि सबके नीचे ताँबे का टैंक है जो एक साथ भरते हैं और दबाव को कारण एक साथ पानी छोड़ते हैं।

5. ताजमहल को बनाने के लिए 28 अलग-अलग तरह को पत्थरों का इस्तमाल किया गया है।

6. ताजमहल दुनिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इमारत है जिसे देखने प्रतिदिन 12,000 लोग आते हैं।

#Real Taj Mahal History in Hindi

ताजमहल पर निबंध- Essay on Taj Mahal in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Taj Mahal History in Hindi ( Article ) आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *