Human Rights Essay in Hindi- मानव अधिकारों पर निबंध

In this article, we are providing information about Human Rights in Hindi- Human Rights Essay in Hindi Language. मानव अधिकारों पर निबंध / Essay on Manav Adhikar in Hindi.

Human Rights Essay in Hindi- मानव अधिकारों पर निबंध

मानवाधिकार वह अधिकार है जिसका हक प्रत्येक मनुष्य को है। इसकें अंतर्गत मनुष्य के जीवन जीने की स्वतंत्रता, समानता आदि आते हैं। यह हर व्यक्ति के मुलभूत अधिकार है और भारक के सविंधान के भाग 3 में मौलिक अधिकार के नाम से प्रतिष्ठित हैं और यह सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय है। मानव संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए गए है और यह परिवर्तन योग्य है। इसके अंतर्गत मनुष्य को प्रदुषण रहित वातावरण में रहने, भोजन का और काम करने का अधिकार हैं। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों का प्रयोग सुचारू रूप से करना चाहिए और उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।

मानव अधिकारों के तहत हमें बोलने, लिखने , शिक्षा ग्रहण करने, किसी भी विषय वस्तु की जानकारी प्राप्त करने, कार्य करने आदि का अधिकार मिला है। यह हमें समानता का अधिकार भी देता है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ धर्म जाति और लिंग आदि के नाम पर भेदभाव नहीं कर सकता है। यह अधिकार हर स्थान पर और हर समय लागू होते हैं। यह हमें अपने विचार प्रकट करने की आजादी देते हैं और हम किसी भी सरकारी या निशुल्क चुनाव में भी भाग ले सकते हैं। यह हमें किसी भी धर्म को अपनाने की आजादी देते है और साथ ही हम अपनी संपत्ति स्वयं अपने पास रख सकते हैं। यह हमें दुसरे स्थान पर जाने और रहने का भी अधिकार प्रदान करते हैं। मानव अधिकारों के अंतर्गत हमारे सामाजिक से लेकर राजनैतिक अधिकार तक आते हैं। इसी के तहत कोई व्यक्ति अपनी राष्ट्रीयता भी बदल सकता है और कोई भी किसी का गुलाम नहीं है और किसी पर कोई भी अत्याचार नहीं किया जा सकता है।

मानव अधिकारों को सरकार द्वारा सुरक्षित किया गया है। इसके लिए कुछ संयुक्त राष्ट्र संगठन और गैर सरकारी आयोग भी बनाए गए है जो कि इन अधिकारों की सुरक्षा करते है और सुनिश्चित करते हैं कि हर व्यक्ति को उसका अधिकार प्राप्त हो। इतना सब कुछ होने के बावजुद भी आम लोगों और सरकार के द्वारा मानव अधिकारों का उल्लंघन किया जाता है। आज भी लिंग जात और धर्म के अधिकार पर लोग भेदभाव करते हैं जिसे रोकना आवश्यक है अन्यथा देश विकास नहीं कर सकेगा। अपने अधिकारों का सही तरीके से प्रयोग करना और उनकी सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। हमें चाहिए कि जब भी हमारे अधिकारों का हनन हो हम उसके खिलाफ आवाज उठाए।

#Speech on Human Rights in Hindi #Essay on Human Rights in Hindi

ध्यान दें– प्रिय दर्शकों Human Rights Essay in Hindi आपको अच्छा लगा तो जरूर शेयर करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *